News Room Post

Subhash Ghai Movies: आइए जानते है सुभाष घई की सदाबहार फिल्में, जिन्होंने बड़े पर्दे पर दिखाया कमाल

नई दिल्ली। सुभाष घई ने कई शानदार फिल्में बनाई है उनकी हर फिल्म ने दर्शकों के दिल में एक अलग ही छाप छोड़ी है जिसके बाद से हर कोई इन्हें शोमैन के नाम से जानता है। सुभाष घई का जन्म 24 जनवरी को हुआ है। सुभाष अब 80 साल के हो चुके है। इन्होंने अपने करियर में दोस्ती, अपराध, देशप्रेम, भारतीय महिला के संस्कार और सपनों पर आधारित होती थी। इनकी हर फिल्म में एक कहानी होती है जो दर्शक काफी पसंद करते है। इन्होंने बड़े पर्दे पर कई ऐसी जोड़ियां बनाई है जो कि दर्शक अभी भी पसंद करते है। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनकी शानदार फिल्मों के बारे में-

कालीचरण-

कालीचरण सुभाष घई की पहली फिल्म है, इस फिल्म के जरिए सुभाष घई ने बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म को सुभाष और एन एन सिप्पी ने मिल कर बनाई थी। शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे।

कर्ज-

कर्ज फिल्म सुभाष घई द्वारा साल 1980 को निर्मित की गई है। इस फिल्म में ऋषि कपूर और टीना मुनीम नजर आईं। इसके अलावा इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल भी नजर आई।

विधाता-

विधाता फिल्म साल 1982 को हिंदी सिनेमा पर आई। इस फिल्म में संजय दत्त, दिलीप कुमार ,शम्मी कपूर, संजीव कुमार, पद्मिनी कोल्हापुरे, अमरीश पुरी दिखाई दिए। संजय दत्त की यह पहली फिल्म थी।

हीरो-

हीरो फिल्म साल 1983 को आई जिसमें जैकी श्रॉफ नजर आए। यह फिल्म एक्टर जैकी श्रॉफ की डेब्यू फिल्म थी इस फिल्म के बाद जैकी श्रॉफ बॉलीवुड में छा गए।

कर्मा-

कर्मा फिल्म साल 1986 को आई थी,इस फिल्म में दिलीप कुमार, नूतन, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी, दारा सिंह और अनुपम खेर दिखाई दिए थे। यह फिल्म बड़े पर्दे पर छा गई थी।

सौदागर-

साल 1991 में आई सुभाष घई की फिल्म सौदागर शायद हर किसी की फेवरेट फिल्म होगी। इस फिल्म में दिलीप कुमार और राज कुमार एक साथ दिखाई दिए थे।

Exit mobile version