News Room Post

Tv Serials Update 22 May 2023: जिंदगी या मौत..! अभिमन्यु खुद करेगा अभीर की सर्जरी, कांपने लगेंगे हाथ

tv

नई दिल्ली।टीवी सीरियल की दुनिया में रोजाना नए सीरियल आते रहते हैं। कुछ सीरियल लंबे समय तक टिक पाते हैं,जबकि कुछ सीरियल कुछ समय बाद ही स्क्रीन से गायब हो जाते हैं। दर्शकों के फेवरेट सीरियल रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि अभिमन्यु अभीर को अस्पताल लेकर जाता है क्योंकि वो अचानक से बेहोश हो जाता है। अक्षरा भी अस्पताल पहुंच जाती है। जहां सभी लोग होते हैं। आनंद अभीर की जल्द से जल्द सर्जरी करने के लिए कहता है।

अक्षरा ने लगाई अभिमन्यु की क्लास

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर को ऐसी हालत में देखकर अक्षरा बैचेन हो उठती है। वो अभिमन्यु पर इल्जाम लगाती है कि सिर्फ एक दिन बच्चे की जिम्मेदारी नहीं ली गई। मेरे बेटे की ऐसी हालत कर दी। वो अभिमन्यु से कहती है कि आज मेरे बेटे की इस हालत के जिम्मेदार सिर्फ तुम हो। अनजान लोग भी दूसरे के बच्चों का ख्याल रखते हैं लेकिन तुमसे वो भी नहीं हो सकता। तभी आनंद आकर बताता है कि अभीर की हालत बहुत सीरियस है और तीन घंटों के अंदर ऑपरेशन नहीं किया गया तो अभीर की जान भी जा सकती है। ये सुनकर सभी लोग घबरा जाते हैं। खुद अभिमन्यु के हाथ कांपने लगते हैं। सर्जरी की बात सुनकर मंजरी सदमे में गिर पड़ती है और अक्षरा को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे अचानक सर्जरी कैसे करा दी जाए। जिसके बाद कायरव अस्पताल में तमाशा करता है और कहता है कि ये सब मंजरी की वजह से हुई है। वो कहता है कि अक्षरा की परवरिश पर सवाल किए लेकिन ये तो बड़े लोग हैं, तो कैसे अभीर की ये हालत नहीं हुई। वो मंजरी से सवाल करता है कि आपको पास तो करोड़ों रुपये हैं, जाइए अभीर की जिंदगी खरीद कर लाए। मंजरी रोती रहती है लेकिन कुछ कहती नहीं है।

अभिमन्यु करेगा अभीर की सर्जरी

अचानक अभीर की हालत खराब हो जाती है और सर्जरी वाला डॉक्टर बाहर होता है। आरोही कहती है कि अभिमन्यु तुम्हें ही सर्जरी करनी होगी। अभिनव भी अभिमन्यु के सामने गिड़गिड़ाता है कि हमारे बेटे की जान बचा लीजिए।अभिमन्यु सर्जरी के लिए तैयार होता है लेकिन अभीर को देखते ही अभिमन्यु कांपने लगता है और उसे घबराहट होती है। इसी बीच मंजरी भी सब कुछ भूलकर उसे गले लगा लेती हैं। आने वाले एपिसोड में अक्षरा रोते-रोते अभिमन्यु को गले लगा लेगी।

Exit mobile version