News Room Post

Janhvi Kapoor Songs: जाह्नवी कपूर के इन बेहतरीन गानों को सुन आप भी खुद के पैर थिरकाने को हो जाएंगे मजबूर

नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, इन्होंने कई शानदार फिल्में की है। धड़क फिल्म से शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर अब अपनी एक्टिंग से कई दिलों पर राज कर रही है। जाह्नवी आज अपना 25वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही है। अभिनेत्री एक्टिंग के साथ डांसिग में भी कमाल करती है। इन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। जाह्नवी के कुछ गाने जो कि हर किसी के फेवरेट बन चुके है। चलिए जानते है उनके बेहतरीन गानों के बारे में-

झिंगाट-

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क है इस फिल्म में एक्ट्रेस की क्यूटनेस देख हर कोई उनका फैन हो गया था। अभिनेत्री की इस फिल्म का गाना जो कि झिंगाट था उसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को दर्शकों का काफी प्यार मिला। इस गाने को अजय-अतुल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने पर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर आपको थिरकते हुए नजर आएंगी।

नदियो पार- 

नदियो पार गाना जो कि जाह्नवी का आइटम नंबर है उसे बेहद पसंद किया गया। इस गाने में जाह्ववी के मूव्स से लेकर उनकी अदाओं का हर कोई फैन हो गया था। इस गाने में जाह्नवी के लटके-झटके देख आप भी उनकी दीवाने हो जाएंगे। गाने को रशमीत कौर, शमुर, आईपी सिंह और सचिन-जिगर ने गाया है।

पनघट-

फिल्म रूही का गाना पनघट जो कि काफी फेमस हुआ था। इस गाने में एक्ट्रेस की दिलकश अदायगी आपको उनसे प्यार करने पर मजबूर कर देगी। असीस कौर ने इस गाने में अपनी खूबसूरत आवाज से सबका मन मोह लिया।


तुम भी राही-

मिली फिल्म का यह गाना जो आपके कानों को एक अलग सा सुकून देगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा सनी कौशल भी है। इस गाने को एआर रहमान ने गाया है।

Exit mobile version