News Room Post

Deepika-Ranveer Became Parents of a Baby Girl: दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

Deepika-Ranveer Became Parents of a Baby Girl: दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बता दें कि दीपिका बीते दिन डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुईं थी और फाइनली एक्ट्रेस के घर खुशखबरी ने दस्तक दी है। दीपिका और रणवीर एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। जी हां, दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बता दें कि दीपिका बीते दिन डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुईं थी और फाइनली एक्ट्रेस के घर खुशखबरी ने दस्तक दी है। दीपिका और रणवीर एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं।

दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म:

दीपिका पादुकोण को बीते शनिवार को डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और अब खबर आई है कि दीपिका ने आज बेटी को जन्म दिया है। ये खबर आते ही एक्ट्रेस के परिवार और फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से दीपिका और रणवीर को बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।


यहां दीपिका पादुकोण हरे रंग की बनारसी साड़ी में पहुंची थीं जहां उनका प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा था। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस साल 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी तब से फैंस इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

दीपिका पादुकोण ने गणेश चतुर्थी के अगले ही दिन बेटी को जन्म दिया है। बताया जा रहा है दीपिका और रणवीर दोनों का परिवार फ़िलहाल हॉस्पिटल में मौजूद है और सभी इस बेबी गर्ल के आने से बेहद खुश हैं।

Exit mobile version