News Room Post

TV Serials Update 1 September 2022: छोटा बालकृष्ण करवाएगा अभि-अक्षरा की मुलाकात तो बाबा बनकर पृथ्वी रचेगा नया खेल

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि अक्षरा सबसे छिपते-छिपाते जयपुर में घूम रही है जहां अब उसकी मुलाकात अभिमन्यु से होने वाली है।वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन अंजलि को मना लेता है कि उसके साथ लूथरा परिवार की गणपति पूजा में चले। पहले तो अंजलि मना कर देती है लेकिन बाद में हां कर देती है। वहीं पृथ्वी अर्जुन को ढूंढते हुए उसके घर तक पहुंच जाता है जहां अर्जुन उसे नहीं मिलता है।

खो जाएगा शिवम

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि जन्माष्टमी के मौके पर अक्षरा मंदिर छिपते-छिपाते आती है। जहां अभिमन्यु भी अपने भतीजे शिवम को लेकर आया होता है। शिवम शेफाली के पास होता है तभी वो भीड़ में खो जाता है। बच्चा गलती से अक्षरा को दिख जाता है और वो उसे गोद में लेकर बैठ जाती है। अभि समेत सारा परिवार शिवम को ढूंढ रहा होता है। जिसके बाद अक्षरा बच्चे के साथ कॉप्टिशन जीतती है और बच्चे को एक शख्स को देकर चली जाती है। शख्स अनाउंसमेंट करता है और शिवम अभिमन्यु को मिल जाता है। हालांकि अभि और अक्षरा मिल नहीं पाते हैं। वहीं कायरव अपने घरवालों को कॉल करता है और सबकी आवाजें सुनता है।

पृथ्वी बनेगा बाबा

वहीं कुंडली भाग्य में गणपति बप्पा की पूजा की तैयारियां हो रही हैं। पृथ्वी बाबा बनकर लुथरा हाउस में घुस जाता है। वो अर्जुन से पैसे लेने की फिराक में हैं। वहीं अर्जुन और प्रीता के बीच तकरार देखने को मिलती है। प्रीता गिरने वाली होती है लेकिन अर्जुन उसे बचा लेता हैं। वो कहता है कि गिरती हुई लड़कियों को बचाना उसका काम है लेकिन प्रीता उसे डांटती है जिसके बाद अर्जुन प्रीता को छोड़ देता है और गिर पड़ती है। वहीं पृथ्वी बाबा बनकर अर्जुन को धमकाने का मौका ढूंढता है।

Exit mobile version