News Room Post

Priyanka Chopra: पहली बार नानी के घर आई नन्हीं मालती, क्या मौसी Parineeti की शादी में होगी शामिल!

नई दिल्ली। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इन दिनों अपने कई राज से पर्दा उठाया हैं।अभिनेत्री ने जहां एक तरफ बॉलीवुड छोड़ने की सच्चाई बताई। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह निक जोनस से जब मिली थी तब वह किसी एक शख्स के साथ 6 साल से सीरियस रिलेशनशिप में थी। वहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने 30 की उम्र में अपने एग फ्रीज करवाए थे। हालांकि, PC पिछले साल सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया है। अब मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया में हुआ था। अपने जन्म के बाद मालती अपनी नानी के घर यानी इंडिया नहीं आई थी लेकिन अब मालती पहली बार अपने माता-पिता के साथ इंडिया पहुंची हैं।

प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ पहुंची इंडिया

दरअसल, वायरल भयानी ने एक पोस्ट साझा किया हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपनी बेटी मालती के साथ इंडिया पहुंचे हैं। इस दौरान तीनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिया। तीनों एक साथ काफी क्यूट दिखें। जहां प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर के आउटफिट में नजर आई। वहीं निक जोनस अपने कैजुअल लुक में काफी हैंडसम दिखें। इस दौरान मालती भी ग्रे फ्रॉक में काफी प्यारी लगी।जोनस फैमिली ने पैपराजी को निराश नहीं किया और उन्हें जमकर पोज दिया।

परिणीति की शादी में पहुंची बहन प्रियंका चोपड़ा

वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ इंडिया आई हैं जिसके बाद उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी की अटकलें अब तेज हो गई हैं। परिणीति चोपड़ा का आप सांसद राघव चड्ढा के साथ की खबरें अब काफी तेज हो रही हैं। ऐसे में फैंस का कहना हैं कि मालती अपनी मौसी परिणीति चोपड़ा की शादी अटेंड करने भारत आई हैं। हालांकि, अभी परिवार या कपल की तरफ से इस खबर को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं दी गई हैं लेकिन आप सांसद संजीव अरोड़ा की तरफ से किया गया ट्विट इस बात की पुष्टि करता हैं कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि परिणीति और राघव इस साल सितंबर में शादी करने वाले हैं।

Exit mobile version