News Room Post

Dev Kohli Passes Away: 100 से ज्यादा फिल्मों में सुपरहिट गाने लिखने वाले गीतकार देव कोहली का निधन, शाम को होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। सिनेमा जगत से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही हैं। सिनेमा जगत के दिग्गज गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। गीतकार की 80 साल की थी और वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। आज ही गीतकार का अंतिम संस्कार पूरे रीति- रिवाज के साथ मुंबई में दोपहर 2 बजे के करीब किया जाएगा। अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।  बताया जा रहा है कि देव ने आखिरी सांस अपने मुंबई के जुपिटर अपार्टमेंट में ली।

100 से ज्यादा फिल्मों में लिखे गाने

गीतकार देव कोहली का नाम हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम है। उन्होंने कई सुपरहिट गानों के लिरिक्स को लिखा है।जिसमें हम आपके हैं कौन फिल्म का गाना पहला-पहला प्यार है..भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने काली काली आंखें, माए नी माए, आते जाते हंसते गाते गानों के भी लिरिक्स लिखे थे। गीतकार ने 100 से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने लिखे है, जिसमें मैंने प्यार किया, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, शूट आउट एट लोखंडवाला, टैक्सी नंबर 911 और अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज आनंद, आनंद मिलिंद जैसे हिट फिल्मों में काम किया।

 

पाकिस्तान में हुआ था गीतकार का जन्म

करियर की शुरुआत की बात करें तो गीतकार देव कोहली ने सन 1969 में फिल्म गुंडा से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। निजी जीवन की बात करें तो गीतकार का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था, हालांकि वो भारत में आकर बस गए थे। गीतकार के निधन से हो कोई स्तब्ध है…। अनु मलिक, आनंद राज आनंद, उत्तम सिंह समेत कई गीतकार और गायकों ने नम आंखों से गीतकार देव कोहली को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर भी खबर सामने आने के बाद फैंस संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। फैंस ओम शांति लिखकर अपना दुख प्रकट कर रहे हैं।

Exit mobile version