News Room Post

Madhuri Dixit Marriage Anniversary: माधुरी दीक्षित की शादी को आज 22 साल हुए पूरे, पति के लिए शेयर किया खास वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। उनकी शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की धक-धक गर्ल ने डॉक्टर श्रीराम माधव नेने का हाथ थामा था। वैसे तो वो कई बार अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने इस खास मौके पर अपने पति पर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की अनगिनत यादों की एक झलक दिखाई दे रही है।

माधुरी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी नेने संग पुरानी तस्वीरें हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘एकजुटता के 22 जादुई साल। #22YearsOfTogetherness ‘

माधुरी के इस पोस्ट पर रितेश देशमुख, अर्जुन बिजलानी, रेणुका शहाणे सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है। वहीं, फैंस ने भी उन्हें विश किया है। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख लोगों ने लाइक किया है।

बता दें कि अपने करियर में स्टारडम देखने के बाद माधुरी दीक्षित ने 1999 में श्रीराम माधव नेने संग शादी रचा ली थी। इसके बाद में अमेरिका जाकर बस गई और एक्टिंग करियर को ब्रेक दे दिया था। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम अरिन और रयान है।

Exit mobile version