News Room Post

TV Serials Update 17 November 2022: महिमा खेलेगी ‘अपना-सौतेला’ कार्ड तो मंदिर में करीब आएंगे प्रीता-अर्जुन

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि आरोही अब नील से शादी कर बिरला हाउस में आ चुकी है और इस सबके पीछे महिमा का हाथ है। नील और आरोही दोनों घर से चले जाते हैं। वही कुंडली भाग्य में आपने देखा कि अर्जुन अपनी ही बेटी काव्या से मिलने का रास्ता निकाल रहा है।

नील-आरोही की होगी घर वापसी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि महिमा मंजरी को भड़काने की कोशिश करती है कि उसने नील के साथ सौतेले जैसा व्यवहार किया है। उसे घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए था। अब अक्षरा-अभि की गलती माफ की जा सकती है तो नील की क्यों नहीं। अभिमन्यु कहता है कि मां को भड़काना बंद करो। दोनों ने गलती की है तो सजा भी मिलनी चाहिए। वहीं हाल अक्षरा के घर का भी होता है जहां वंश को ये सब ठीक नहीं लगता है। वो आरोही को वापस लाने की बात करता है। तभी आरोही मनीष से मिलने के लिए गोयनका हाउस पहुंचती है। जहां वो अक्षरा को ताना मारते हुए कहती है कि दोनों घरों पर तू ही कब्जा करके बैठी है। अक्षरा कहती है कि दोनों ही घर उसके है। जिसके बाद अक्षरा आरोही को मनीष से मिलने नहीं देती हैं। दूसरी तरफ नील और आरोही को वापस लाने के लिए मंजरी तिलक की थाल तैयार करती है लेकिन खुद अभिमन्यु थाल लेकर नील के पास पहुंचता है। अपकमिंग एपिसोड में नील और आरोही दोनों घर वापस आ जाएंगे।

प्रीता ने ठोकी अर्जुन की गाड़ी

वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता दादी को लेकर मंदिर जाती है और अर्जुन भी दादी को लेकर मंदिर जाता है। दोनों एक दूसरे को महसूस तो कर पाते हैं लेकिन देख नहीं पाते हैं। अर्जुन को मंदिर में लगातार प्रीता की कही बातें याद आती है कि कैसे प्रीता ने उसे काव्या से दूर रहने के लिए कहा है। वो निराश होकर मंदिर से बाहर निकलने वाला होता है तभी उसकी मुलाकात प्रीता से होती है लेकिन प्रीता अर्जुन को देख नहीं पाती है। तभी अर्जुन की दादी खो जाती है और नीचे आने का रास्ता भूल जाती है। इसी बीच अर्जुन और प्रीता दोनों आमने-सामने आ जाते हैं तभी माता रानी की चुनरी दोनों पर आ गिरती है। जिसके बाद एक औरत दोनों को आशीर्वाद देती है। ये सुनकर प्रीता बौखला जाती है और कहती है कि हमारी कोई जोड़ी-वोड़ी नहीं है। जिसके बाद ये खुलासा होता है कि प्रीता ने अर्जुन की गाड़ी ठोक दी है।

Exit mobile version