News Room Post

Malaika Arora: मलाइका-अर्जुन कपूर समेत इन स्टार्स ने की अमृता अरोड़ा के घर हाउस पार्टी, देखें इनसाइड तस्वीरें

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपने घर बुधवार रात पार्टी (Amrita Arora House Party) रखी। जिसमें कई सितारें शामिल हुए। लेकिन सारी लाइमलाइट मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ले गए।

maiala

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपने घर बुधवार रात पार्टी (Amrita Arora House Party) रखी। जिसमें कई सितारें शामिल हुए। लेकिन सारी लाइमलाइट मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ले गए। पार्टी में दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आया। उनके अलावा पार्टी में करन जौहर, नताशा पूनावाला, मनीष मल्होत्रा और करिश्मा कपूर शामिल रहें।

अब इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चित तस्वीर मलाइका-अर्जुन की है, जिसमें उनके साथ करन जौहर भी नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने मलाइका के कमर पर हाथ रखी है दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस हाउस पार्टी का आयोजन अमृता अरोड़ा ने किया था। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वो बेहद क्यूट अंदाज में दिख रही हैं।

इस पार्टी में एक ओर सेलिब्रिटी ने सुर्खियां बटोरी। जो हैं भारत की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी के मालिक अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला। वो भी इस पार्टी में शरीक हुईं। मल्टीकलर ड्रेस में वो काफी ग्लैम लग रही थीं।

Exit mobile version