News Room Post

Arjun Kapoor-Malaika Arora: पेरिस की सड़कों पर मस्ती करते दिखे मलाइका-अर्जुन, साथ में बिता रहे क्वालिटी टाइम

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन का ऐसा कपल है जो कभी भी अपने प्यार को दुनिया से छिपाने पर यकीन नहीं करता है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। कल यानी 26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे था और मलाइका ने बहुत ही खास तरीके से अपने लवी-डवी का बर्थ-डे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने बहुत ही प्यारा नोट सोशल मीडिया पर लिखा। जिसे पढ़कर फैंस का दिल भी प्यार से भर गया।

मलाइका के साथ वेकेशन पर हैं अर्जुन

मलाइका और अर्जुन दोनों इस वक्त वेकेशन पर हैं और वहां से बहुत सारी और प्यारी-प्यारी फोटोज शेयर कर रहे हैं।  एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर पेरिस की कई मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में मलाइका अर्जुन को प्यार से केक खिलाती भी दिख रही हैं। उन्होने कैप्शन में लिखा-  “मेक अ विश माई ल..तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हो। इसके अलावा मलाइका और अर्जुन पेरिस की सड़कों पर साथ में मस्ती करते भी दिखे। दोनों एक जैसे व्हाइट आउटफिट में नजर आए। दोनों साथ में बहुत ही प्यारे लग रहे थे।


अशनीर ग्रोवर ने भी शेयर की फोटो

पेरिस की खूबसूरत वादियों में अर्जुन और मलाइका को शार्क टैंक इंडिया के जज अशनीर ग्रोवर भी नजर आए। जहां सभी लोगों ने साथ में फोटोज क्लिक कराई और उन्होंने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई भी दी। उन्होंने अर्जुन के साथ फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा- अर्जुन एक सच्चे और पक्के पंजाबी हैं…। बता दें कि अशनीर ग्रोवर भी अपनी फैमिली के साथ पेरिस में छुट्टियां बिताने आए हैं।


अर्जुन का पहला पोस्टर रिलीज

काम की बात करें को अर्जुन एक विलेन रिटर्न में नजर आने वाले हैं जहां से उनका पहला पोस्ट और लुक भी रिलीज किया जा चुका है। पोस्टर में अर्जुन ने चेहरे पर एक मुखौटा लगा रखा है। फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहिम नजर वाले हैं। उनका भी पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

Exit mobile version