News Room Post

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

malaika

मुंबई। बॉलीवुड डिवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं। हालांकि उनके फैंस जानना चाहते है कि उनकी लाइफ में क्या चल रहा है। क्योंकि अरबाज खान से तलाक के बाद वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। हालांकि उन्होंने कुछ समय पहले अर्जुन संग अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था। जिसके बाद से वो अर्जुन के साथ अपनी तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है।

दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो दोनों धर्मशाला में घूमते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। एक तरफ मलाइका अर्जुन कें कंधे पर सर रखकर हंस रही हैं तो दूसरी तरफ एक्टर ने भी मलाइका को प्यार से होल्ड किया है। इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर को 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वहीं, मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”जब तुम साथ होते हो तो कोई भी लम्हा मायूसी भरा नहीं होता।”

बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों हिमाचल प्रदेश में है। जहां वो अपनी आने वाली फिल्म भूत पूलिस की शूटिंग कर रहे हैं। मलाइका ने भी उन्हें यहां जोइन किया और हिमाचल की वादियों में अर्जुन के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं।

Exit mobile version