News Room Post

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का बेडरूम Video हुआ वायरल!, सोशल मीडिया पर लोग ऐसे दे रहे रिएक्शन

malaika arora...

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के रिलेशन की खबरों शायद ही किसी से छुपी हो। ये कपल अक्सर साथ में मस्ती करते, घुमते हुए या फिर साथ में कहीं न कहीं स्पोट हो जाते हैं। नए साल की शुरूआत हो चुकी है ऐसे में एक्ट्रेस ने साल के पहले अपनी एक सेल्फी वीडियो शेयर किया है। इस शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस बिस्तर में लेटी हुई नजर आ रही हैं। इस सेल्फी वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 2022 को गुड मार्निंग कहा है। मलाइका अरोड़ा ने इस सेल्फी वीडियो को शेयर करने से पहले एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी फिलिंग्स को जगजाहिर किया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये प्राइवेट बेडरूम वीडियो और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ शेयर की गई तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

मलाइका का मार्निंग वीडियो

मलायका अरोड़ा ने जो मॉर्निंग सेल्फी वीडियो शेयर किया है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने सुबह उठते ही इस वीडियो को बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है उनके बिखरे बाल बिखरे हुए हैं और सूजी आंखे इस की गवाही दे रहे हैं कि वो बिना मेकअप के मलाइका बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस रजाई के अंदर अंगड़ाइयां लेती हुईं काफी हॉट लग रही हैं।

मालदीव वेकेशन के पलों को किया शेयर

अब बात करें उस तस्वीर की जिसमें मलाइका ने अर्जुन के साथ नजर आ रहे हैं तो इस तस्वीर में वो अपने मालदीव वेकेशन के पलों को याद कर रही हैं। इस तस्वीर में अर्जुन मलाइका पाउट बनाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तुम्हें मिस कर रही मिस्टर पाउटी अर्जुन कपूर (वैसे मेरा पाउट तुम्हारे से ज्यादा अच्छा है)…हैप्पी न्यू ईयर’। यहां, मजेदार बात ये है कि मलाइका अरोड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है उसे एक्टर अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया है और उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी लव लेडी की बहुत याद आ रही है। मलायका अरोड़ा के फैंस भी उनके इस फोटो और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। जिस कारण वो होम क्वारंटाइन हैं। यही कारण है कि दोनों (मलाइका और अर्जुन) एक दूसरे के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे हैं। अर्जुन कपूर के साथ ही उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और अर्जुन के बहनोई करण बूलानी भी कोविड वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे। फिलहाल सभी क्वारंटाइन किए गए हैं।

Exit mobile version