News Room Post

Malaika Arora: ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका का प्यार भरा विश, फोटो पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे सनशाइन

नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा आज काफी सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सुबह से ही सोशल मीडिया पर कोहराम मचा रहा है। अभिनेत्री इस वीडियो में काफी हॉट अंदाज में डांस करती दिख रही है। इनका ये डांस का वीडियो कहीं और का नहीं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड और बॉलीवुड के शानदार एक्टर अर्जुन कपूर के जन्मदिन की पार्टी का है। इस वीडियो में मलाइका छैया-छैया गाने में थिरकती दिख रही है उनके हॉट मूव्स की हर कोई तारीफ कर रहा है। आज अर्जुन कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है और उनके बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। तो चलिए जानते हैं कि मलाइका ने किस अंदाज में एक्टर को विश किया-

मलाइका ने अर्जुन को किया विश

मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और समय-समय पर वीडियोज और फोटोज भी फैंस के साथ शेयर करती रहती है। अब आज अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने एक्टर की कुछ अनसीन तस्वीरें साझा की है, जो कि काफी प्यारी है। इस फोटो को शेयर करते हुए मल्ला ने कैप्शन में लिखा जन्मदिन मुबारक हो मेरे सनशाइन, मेरे विचारक, मेरे नासमझ, मेरे शॉपहॉलिक, मेरे हैंडसम। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

मलाइका की इस पोस्ट पर खुद अर्जुन कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने इस पोस्ट पर 6 हार्ट रिएक्ट किए है। वहींं एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा हैप्पी बर्थडे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आप दोनों एक अद्भुत जोड़ी हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मैं आप दोनों को शादी करते हुए देखना चाहता हूं। वहीं एख अन्य यूजर ने लिखा प्रिय महोदया, उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ… आपके उत्तम एवं सुखी जीवन की कामना करता हूँ। वहीं एक यूजर ने लिखा आप दोनों एक साथ बहुत अच्छे हैं, आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएँ और खुशियाँ।

Exit mobile version