नई दिल्ली। सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन नए-नए ड्रामें देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस के बीते एपिसोड में आपने देखा कि शो में इम्युनिटी टास्क हुआ जिसमें जीतने वाला घर का पहला कैप्टन बनता और इस के साथ वो नॉमिनेशन से भी सेफ हो जाता। लेकिन इस टास्क के दौरान अंकिता, सना और खानजादी को एक स्पेशल पावर दी गई। जिसके तहत वो तीनों इस इम्युनिटी टास्क से अपने-अपने हिसाब से 3-3 सदस्यों का नाम लेकर उस सदस्य को इस इम्युनिटी टास्क से बाहर कर सकती थीं। इस पावर का उपयोग करते हुए अंकिता ने नील, ऐश्वर्या और मुनव्वर, सना ने विक्की, अभिषेक और ईशा वहीं खानजादी ने समर्थ, अरुण और तहलका को इस इम्युनिटी रेस से बाहर कर दिया।
Tomorrows Episode Promo: #BiggBoss17
Manjulika Special pic.twitter.com/9VuRpmHTaN
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 8, 2023
बिग बॉस की पहली कैप्टन बनीं रिंकू
बिग बॉस के इस इम्युनिटी टास्क के अंत में खानजादी को रिंकू धवन और जिग्ना वोहरा के बीच चुनना था। जिसमें रिंकू धवन ने बाजी मारी। रिंकू इस इम्युनिटी टास्क की विजेता बनी। इस टास्क को जीतकर रिंकू घर की पहली कप्तान होंगी। इसी के साथ रिंकू बिग बॉस में अगले हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन से भी सुरक्षित हो गई हैं।
Rinku Ji won the immunity task. And safe from the nomination next week. 🙂 #BiggBoss17 pic.twitter.com/SJG0duc252
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 9, 2023
बिग बॉस पर फूटा लोगों का गुस्सा
इम्युनिटी टास्क में रिंकू धवन के जीतने के बाद से लोग लगातार बिग बॉस को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस तक के एक्स पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें लिखा था- ‘रिंकू जी ने इम्युनिटी टास्क जीत लिया है और वो अगले हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन से भी सेफ हो गई हैं।’ इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा- ‘फिर से लगता है दम वाले घर से एक और निकल जाएगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘हे भगवान जो कुछ नहीं करेंगे उनको इम्युनिटी सही है बॉस।’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘किचन में रहकर टास्क जीत गई, उर्वशी लाइट।’ चौथे यूजर ने लिखा- ‘एक अयोग्य कंटेस्टेंट ने ये टास्क जीत लिया।’
Tomorrow’s Episode Promo: #BiggBoss17pic.twitter.com/1EVtktEGib
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 9, 2023
मन्नारा पर फूटा अंकिता का गुस्सा
बिग बॉस 17 के आज एक एपिसोड का प्रोमो भी आ गया है। आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि अंकिता लोखंडे बाकी कई घरवालों के सामने कहेंगी कि- ‘मन्नारा की बातों में मत आना, वो किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोल सकती है। आज वो उसकी साइड होगी तो अच्छा बोलेगी, इधर होगी तो कुछ भी बोलेगी। उस पर भरोसा मत करना, क्योंकि वो इसके लायक नहीं है।’ इस सबमे सबसे कमाल की बात ये है कि ये सारी बातें अंकिता ने मन्नारा के सामने ही कही। जिसके बाद मन्नारा ने उठकर हाथ जोड़े और कहा- ‘यही हैं ये।’ इस पर अंकिता भी पलटकर कहती हैं, ‘आप बताइये, आप क्या हैं पहले।’
Rinku Dhawan about Mannara Chopra,
“Abhi to Real face samne aa raha hai, ek mahina pura FAKE tha, abhi reality samne aa rahi hai ,”
Retweet – If Agree! Mannara is FAKE!!!
Like – If Not! #BiggBoss17 pic.twitter.com/ExnTO9n4S3— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 8, 2023
इसके बाद Mannara Chopra वहां से उठकर चली जाती हैं। लेकिन अंकिता यहीं नहीं रूकती हैं। वो आगे कहती हैं- ‘तुम उस दिन खानजादी को कैरेक्टरलेस बोल रही थी। तुम्हारे खिलाफ कोई चला जाए तो तुम जल जाती हो।’ अंकिता की बातें सुनकर मन्नारा अपने चिर-परिचित अंदाज में हंसने लग जाती हैं।
When Anurag was speaking, Bigg Boss played crybaby music #BiggBoss17
However, Anurag was right; it was the first time BB gave a chance to earn a ration to Dumm room.pic.twitter.com/4Xt69zkgce
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 8, 2023
समर्थ और तहलका में आज होगा घमासान
आज के एपिसोड में आपको समर्थ जुरेल और तहलका में जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा। जिसकी तीली अनुराग लगाएंगे। दरअसल, अनुराग समर्थ से सबके सामने पूछते हैं- ‘जो बात तहलका, सना और तेरे सामने हुई, वो तूने वो बात उनको कैसे बता दी?’ अनुराग की बात अभी खत्म होती, ‘तहलका’ बीच में ही बोलने लगे। वो कहते, ‘तू यहां बातें इधर-उधर करने आया है?’ ये सुनकर समर्थ कहते हैं, ‘अगर बात इधर उधर नहीं करनी तो बाहर जाओ ना फिर।’ इसके बाद दोनों में भयंकर लड़ाई होती है। बात इतनी आगे बढ़ जाती है कि दोनों गाली-गलोज तक करने लगते हैं। जिसके बाद दोनों को रोकने के लिए बाकी घरवाले बीच-बचाव में आते हैं।