News Room Post

Dial 100 Review : अगर डायल करेंगे मनोज बाजपेयी और नीना गुप्ता की फिल्म का नंबर तो नहीं होंगे निराश

dial 100 movie2

मुंबई। बॉलीवुड के बेहतरीन और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) की फिल्म डायल 100 (Dial 100) जी5 (Zee5) पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस थ्रीलर फिल्म में मनोज एक इमरजेंसी कॉल ऑपरेटर का किरदार किरदार निभा रहे हैं। वहीं, नीना गुप्ता होस्टेज के रुप में नजर आ रही हैं। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि इस फिल्म को आपको देखना चाहिए या नहीं।

क्या है फिल्म की कहानी

सोनू सूद (मनोज बाजपेयी) इमरजेंसी कॉल विभाग में सीनियर ऑपरेटर हैं। उनके पास एक दिन एक महिला का डायल 100 से फोन आता है, जिससे वो परेशान हो जाते हैं। इस महिला का नाम सीमा पल्लव (नीना गुप्ता) होता है। सीमा सोनू से कई सवाल पूछती है। धीरे-धीरे ये पूछताछ सोनी को परेशान करने लगती है। यहीं से कहानी में धीरे-धीरे ट्विस्ट शुरू हो जाते हैं। उसी में फिल्म के बाकि कलाकार नजर आते हैं।

क्या है फिल्म में खास

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म की कास्ट की। मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर का कॉम्बिनेशन शानदार है। तीनों ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। इसके अलावा फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अच्छा है।

क्या है फिल्म में बुरा

फिल्म की अवधि काफी लंबी है, जो धीरे-धीरे बोर करने लगती है। फिल्म देखते हुए आपको एहसास होगा कि अब कुछ बेस्ट होगा, लेकिन कुछ खास होता नहीं है। साथ ही क्लाइमेक्स भी आगे चौंकाता नहीं है।

इस फिल्म को हम न्यूजरुम पोस्ट की ओर से तीन स्टार दे रहे हैं। अगर आप मनोज बाजपेयी के फैन है तो ये फिल्म आपको पसंद आएगी। साथ ही मनोज, नीना गुप्ता और साक्षी की बेहतरीन एक्टिंग आपको निराश नहीं करेगी।

Exit mobile version