News Room Post

Happy Birthday Rekha: रेखा के 67वें जन्मदिन पर कंगना समेत कई सितारों ने दी बधाई

नई दिल्ली। बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बॉलीवुड के सितारे भी इस काम में पीछे नहीं है। कई सेलेब्स ने रेखा को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। जिनमें कंगना रनौत समेत माधुरी दिक्षित शामिल हैं। बॉलीवुड में रेखा को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता हैं। जो अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने लंबे करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है।

कंगना रनौत ने रेखा को जन्मिदन की बधाई दी है। उन्होंने रेखा को कंगना ने अपनी गॉडमदर बताया है। उन्होंने लिखा अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक रेखा को जन्मदिन की बधाई दी। इतना ही उन्होंने रेखा के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- ‘मेरी गॉडमदर प्रिय रेखा जी को जन्मदिन की बधाई… अनुग्रह, शान और सुंदरता की प्रतिमूर्ति।’

Exit mobile version