News Room Post

Mika Di Voti: 12 लड़कियों में से किसी एक लड़की को मीका बनाएंगे अपनी वोटी, इस दिन से शुरू होगा मीका का स्वयंवर

नई दिल्ली।बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने कई बेहतरीन गानों से फिल्म इंडस्ट्री को नवाजा है। अब मीका अपना घर बसाना चाहते हैं और अपने लिए वोटी की तलाश कर रहे हैं। जी हां मीका का स्वयंवर शो जल्द ही टीवी पर आने वाला है। शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। खुद मीका सिंह से अपने स्वयंवर से जुड़ी की झलक फैंस के साथ शेयर की हैं जिसमें वो खूबसूरत कुडियों के साथ दिख रहे हैं। लड़कियां भी मीका सिंह पर जमकर प्यार लुटा रही हैं। इसके अलावा मीका सिंह ने फैंस को बताया है कि शो कब से टेलीकास्ट होने वाला है।

मीका ने शेयर की इंस्टाग्राम पर फोटोज

मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर की है जिसमें सिंगर के स्वयंवर की तैयारियों को दिखाया जा रहा है। शो की शूटिंग जयपुर में हो रही हैं। वीडियो में कपिल शर्मा, दिलेर मेहंदी और शान को देखा जा रहा है। मीका कपिल और शान का स्वागत कर रहे हैं। स्टेज पर कपिल कहते हैं कि हम दिल से दुआ करते हैं कि जल्द ही मीका पाजी का घर बस जाए और उन्हे उनका जीवनसाथी मिल जाए।


वहीं शो 19 जून से स्टार भारत पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो रात 8 बजे टेलीकास्ट होगा। बता दें कि शो में 12 लड़कियां भाग लेने वाली हैं। जो लड़की मीका सिंह को पसंद आएगी। मीका शो के अंत में उसके साथ सगाई करेंगे और बाद में शादी करेंगे।


शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग

शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभी सिर्फ 4 लड़कियों को दिखाया गया है। जिसमें एक लड़की लाल साड़ी में हाथ में थाल लिए आती है और मीका से बोलती है कि आप ही मेरी डोली लेने आना। जबकि एक लड़की खुले मंच पर मीका से अपने प्यार का इजहार करती है। लड़की कहती है मीका…मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। शो की कुछ झलक देखकर लगता है कि वाकई मीका का स्वयंवर काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। वीडियो देखकर अब फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

 

Exit mobile version