नई दिल्ली। अगर आपसे पूछा जाए कि डिस्को डांस सबसे पहले बॉलीवुड में किसी ने किया है तो वो मिथुन चक्रवर्ती है। इन्होंने ही आई एम ए डिस्को डांसर के नाम से हर जगह अपनी पहचान बनाई है। अच्छे डांस के साथ-साथ अच्छी एक्टिंग से भी लोगों के दिलों में राज करने वाले मिथुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इनको सब दादा के नाम से पुकारते है। आज एक्टर अपना 73वां जन्मदिन मना रहे है। एक्टर एक भारतीय अभिनेता है जो कि फिल्मों के अलावा कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके है।
मिथुन चक्रवर्ती का जन्म
मिथुन चक्रवर्ती जिनका बचपन में नाम गौरांग चक्रवर्ती था। एक्टर का जन्म 16 जून, 1950 को कोलकत्ता में हुआ था।। ये भारत के एक फिल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और राज्यसभा के सदस्य हैं। वहीं मिथुन की रियल लाइफ की बात करें तो इन्होंने तीन शादियां की है। पहली शादी इन्होंने हेलेना ल्यूक से शादी किया हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। फिर एक्टर ने किशोर कुमारी की तीसरी पत्नी योगिता बाली से दूसरी शादी की। उसके बाद मिथुन को श्रीदेवी से प्यार हो गया था और उन्होंने इससे शादी कर ली।
मिथुन और श्री देवी की शादी
जब मिथुन की पत्नी योगिता को इस बात का पता चला तब उन्होंने काफी हंगामा किया था। यहां तक की सुसाइड करने की भी कोशिश की थी जिस कारण एक्टर ने श्री देवी को छोड़ दिया था। श्री देवी और मिथुन की शादी महज तीन साल ही चली और दोनों की राहें अलग हो गई थी। इसके बाद श्री देवी ने बोनी कपूर को डेट करना शुरु कर दिया था। दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली और अब इनके दो बच्चे भी है।