नई दिल्ली। भोजपुरी जगत की हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में शुमार मोनालिसा की बात ही अलग है। एक्ट्रेस ने पहले फिल्मों में अपना नाम कमाया तो अब टीवी पर राज कर रही हैं। मोनालिसा के सुपरनैचुरल शो बहुत पसंद किए जाते हैं,..। एक्ट्रेस फिल्म शमशान की चंपा नाम के शो में दिख रही हैं। इसी बीच मोनालिसा ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की।एक्ट्रेस ने बड़े ही प्यार से अपने परिवार के साथ गणेश भगवान को पहले घर पर विराजमान किया और अब पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका विसर्जन भी किया। एक्ट्रेस ने विसर्जन की बेहतरीन वीडियो पोस्ट की है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
मोनालिसा ने किया बप्पा का विसर्जन
मोनालिसा ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट की है, वीडियो में मोनालिसा अपनी फैमिली के साथ दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हैं,जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा के साथ रोली सिंह दिख रही हैं,जो बप्पा को अपने साथ ले जा रही हैं और साथ-साथ मोनालिसा डांस कर रही हैं।
घर में ही एक बाल्टी में बप्पा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर मोनालिसा ने जबरदस्त डांस किया। उनके चेहरे पर बप्पा के विधिपूर्वक विसर्जन की खुशी साफ दिख रही है।
जमकर नाची मोनालिसा
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-गणपति बप्पा मोरिया आप आए हमें बहुत सारी खुशियां, सकारात्मकता, आशीर्वाद देके आप चले गए… घर एकदम सुना कर दीजिए..अगले साल फिर से घर पर आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता …विसर्जन की शुभकामनाएं…। फैंस भी मोनालिसा का बिंदास डांस पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-इतनी प्यारी, इतनी प्यारी, इतनी प्यारी, प्यारी बच्ची, बार्बी डॉल राजकुमारी मोनालिसा दीदी। एक अन्य ने लिखा-मोनालिसा दीदी का डांस बहुत अच्छा है।