News Room Post

Monalisa Dance Video: Priyanka Chopra के गाने पर मोनालिसा ने लगाए जोरदार ठुमके, देखकर बेकाबू हुए फैंस

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शामिल सुपर हॉट मोनालिसा अभिनय के साथ-साथ डांस में भी माहिर हैं। अक्सर मोनालिसा अपनी डांस वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। लोग मोनालिसा की फोटोज और वीडियोज देखना खूब पसंद करते हैं। मोनालिसा भी अपने फैंस का ध्यान रखते हुए रेगुलर तौर पर वीडियोज और फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार मोनालिसा का नया नहीं बल्कि एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहन कर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के गाने पर अपनी सिजलिंग अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में हॉटनेस क़्वीन मोनालिसा रेड कलर की शिमरी सीक्वेन साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। कर्ली हेयर्स और बोल्ड मेकअप के साथ गले में हार पहने मोनालिसा बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोना प्रियंका चोपड़ा के गाने देसी गर्ल पर जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा के वीडियो के वायरल होने के बाद अब फैंस उनकी अदाओं पर लट्टू हो रहे हैं।

मोनालिसा इंटरनेट सेंसेशन हैं और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचने के बाद मोना अब हिंदी टीवी जगत में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा रही हैं। मोनालिसा बिग बॉस और नच बलिये जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

Exit mobile version