News Room Post

Monalisa: गर्मी में ग्लोबल वार्मिंग बढ़ा ही रही मोनालिसा, पूल में बिकिनी पहन पति के साथ दिए मदमस्त पोज

Bhojpuri actress Monalisa had fun in the swimming pool: मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी मस्ती करते हुए फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वो पति विक्रांत के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती कर रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं मोनालिसा ने ग्रीन फ्लावर प्रिंट की बिकिनी पहनी है, जिसमें वो सुपर हॉट लग रही हैं। विक्रांत ने मोनालिसा को अपनी बांहो में उठा रखा है।

नई दिल्ली।भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा फिलहाल टीवी पर राज कर रही हैं। पहले एक्ट्रेस के शो स्टार प्लस और कलर्स पर आते थे लेकिन एक्टर इशारा टीवी चैनल पर दिख रही हैं। नवरात्रि में एक्ट्रेस का शो माता की महिमा शुरू हुआ था। जिससे खूब पसंद किया जा रहा है लेकिन अब काम से ब्रेक लेकर अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ चिल करती दिख रही है। मोनालिसा ने गर्मी में ऐसी फोटोज डाली है,जिससे देखकर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ना तय है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने किस तरह की फोटोज डालकर  फैंस का दिल धड़का दिया है।

पूल में मोनालिसा का मदमस्त अंदाज

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी मस्ती करते हुए फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वो पति विक्रांत के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती कर रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं मोनालिसा ने ग्रीन फ्लावर प्रिंट की बिकिनी पहनी है, जिसमें वो सुपर हॉट लग रही हैं। विक्रांत ने मोनालिसा को अपनी बांहो में उठा रखा है। जबकि दूसरी फोटो में दोनों साथ में पोज देते दिख रहे हैं। जबकि तीसरी फोटो में भी विक्रांत और मोनालिसा पूल में लेटकर मस्ती कर रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है, कई बार मोनालिसा और  विक्रांत को साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। दोनों को साथ देखकर फैंस भी खुश होते हैं।

फनी रील बनाते हैं विक्रांत और मोनालिसा

विक्रांत और मोनालिसा एक साथ फनी रील्स भी बनाते हैं, जो फैंस को खूब भाती हैं और वो दोनों की एक्टिंग की तारीफ करते हैं। बता दें कि विक्रांत और मोनालिसा की शादी बिग बॉस के घर में हुई थी, जिसके बाद कहा गया कि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक ठीक नहीं पाएगा लेकिन दोनों आज कर अपने रिश्ते को निभा रहे हैं और खुश है। मोनालिसा अपना परिवार भी बढ़ाना चाहती है लेकिन उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है। अब वो किसी चमत्कार का इंतजार कर रही हैं।

Exit mobile version