News Room Post

पेरिस की सड़कों पर अपना ग्लैमर बिखेर रही हैं मोनालिसा, एक्ट्रेस ने यूरोप वेकेशन से शेयर की अपनी लेटेस्ट वीडियोज

Bhojpuri Actress Monalisa Enjoying Vacation in Europe: मोनालिसा को इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपनी लाइफ अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा इन दिनों यूरोप में अपने पति विक्रांत संग अपना वेकशन एन्जॉय कर रही हैं। यहां से एक्ट्रेस ने अपनी कई लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं, तो चलिए बताते हैं क्या है इन फोटोज और वीडियोज में खास!

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस के अदाओं के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। हर कोई मोनालिसा की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपनी लाइफ अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा इन दिनों यूरोप में अपने पति विक्रांत संग अपना वेकशन एन्जॉय कर रही हैं। यहां से एक्ट्रेस ने अपनी कई लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं, तो चलिए बताते हैं क्या है इन फोटोज और वीडियोज में खास!

वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं मोनालिसा:

भोजपुरी क़्वीन मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत संग यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। मोनालिसा फ़िलहाल स्विट्जरलैंड में हैं और एक्ट्रेस ने यहां से अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं। बता दें कि स्विट्जरलैंड से पहले मोनालिसा ने पेरिस को एक्सप्लोर किया, जहां से एक वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर की हैं। इस वीडियो में मोनालिसा पेरिस की सड़कों पर घूमती दिखाई दे रही हैं तो वहीं एक्ट्रेस के पीछे पेरिस का आइकॉनिक एफिल टावर भी नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस ने अपनी कई और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। यूरोप की सड़कों पर ब्लैक शॉर्ट्स और व्हाइट लूज शर्ट में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। ब्लैक हैट और स्लीपर के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को बेहद कैजुअल रखा है लेकिन इस अवतार में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपनी यूरोप डायरी की ऐसी और भी कई ग्लैमरस फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही शेमारू टीवी के अपकमिंग शो ”शमशाम चंपा” में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। इस सीरियल में मोनालिसा एक बार फिर डायन के रूप में दिखाई देंगी।

Exit mobile version