News Room Post

पति संग यूरोप दर्शन पर निकलीं मोनालिसा ने दुबई में रूककर किया ये बेहद जरुरी काम, इसके बिना जाना था नामुमकिन

Bhojpuri Actress Monalisa Photos: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने बताया कि वो वेकेशन पर जा रही हैं। लेकिन इस बार मोनालिसा देश नहीं बल्कि विदेश भ्रमण पर निकली हैं। जी हां, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत पेरिस के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद कपल यूरोप घूमने भी जाएंगे और इस सब के बीच में मोनालिसा ने...

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस के अदाओं के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। हर कोई मोनालिसा की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपनी लाइफ अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में मोनालिसा ने एक और लेटेस्ट न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर किया है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

वेकेशन पर निकलीं मोनालिसा:

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने बताया कि वो वेकेशन पर जा रही हैं। लेकिन इस बार मोनालिसा देश नहीं बल्कि विदेश भ्रमण पर निकली हैं। जी हां, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत पेरिस के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद कपल यूरोप घूमने भी जाएंगे और इस सब के बीच में मोनालिसा ने दुबई में शॉपिंग भी कर डाली।


मोनालिसा ने एयरपोर्ट की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- ”चलो पेरिस, फिर यूरोप कॉलिंग, दुबई में शॉपिंग भी कर लेते हैं” जी हां मोनालिसा ने पेरिस जाने से पहले दुबई एयरपोर्ट पर ड्यूटीफ्री में खूब सारी शॉपिंग भी की है। बता दें कि एक्ट्रेस को ट्रैवल का बेहद शौक है और वो अक्सर ट्रैवल करती नजर आती हैं।

एयरपोर्ट पर मोनालिसा ब्लू डेनिम मिनी स्कर्ट और डेनिम टॉप में बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। ब्लैक बूट, मिनिमल मेकअप, गुलाबी होंठ और खुले मेसी हेयर में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर भी कहर ढाती नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही शेमारू टीवी के अपकमिंग शो ”शमशाम चंपा” में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। इस सीरियल में मोनालिसा एक बार फिर डायन के रूप में दिखाई देंगी।

Exit mobile version