News Room Post

TV Serials Update 7 November 2022: अक्षरा को पहली बार वार्निंग देती सास मंजरी तो बम से घिरी काव्या को बचा पाएगा अर्जुन

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया है। वो सीधा बारात लेकर अभिमन्यु के घर पहुंच जाती है जहां खूब नाच-गाना होता है। वहीं कुंडली भाग्य में काव्या पृथ्वी के पास है और ये बात सुनकर लुथरा परिवार घबरा जाता है। वहीं अर्जुन भी स्कूल के अंदर फंसा हुआ है। ऋषभ दोनों को ढूंढने के लिए जाता है।

अक्षरा को वॉर्न करेगी मंजरी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा को गोद में लेकर दरवाजे पर आता है जहां मंजरी और पूरा परिवार दोनों के स्वागत के लिए तैयार खड़ा होता है। तभी अक्षरा सबके सामने अभिमन्यु से अकेले में बात करने की बात कहती है। मंजरी को ये बात पसंद नहीं आती है और वो कहती है कि बातें घर में आने के बाद भी हो सकती हैं। लेकिन अभिमन्यु भी नहीं मानता है। महिमा मंजरी को भड़काने की कोशिश करती है और कहती है कि अक्षरा कभी इस घर की नहीं हो पाएगी लेकिन हमारा अभिमन्यु सिर्फ अक्षरा-अक्षरा करता रहेगा। जिसके बाद अक्षरा अपना डर खोलकर अभिमन्यु के सामने रख देती है। अभिमन्यु वादा करता है कि वो कभी भी उसे जज नहीं करेगा। अपकमिंग एपिसोड में मंजरी साफ लफ्जों में अक्षरा को चेतावनी देती है कि अब वो अभिमन्यु की आंखों में आंसू बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।

बम से घिरी है काव्या

वहीं कुंडली भाग्य में राजा काव्या पर बम लगा देता है और पूरे लुथरा परिवार को माफी मांगने के लिए कहता है। अर्जुन और ऋषभ दोनों माफी मांगते हैं जिसके बाद वो 50 लाख की डिमांड करता है। अंजलि और समीर पैसा का इंतजाम करने के लिए निकल जाते हैं। तभी बम स्क्वॉड वाले आते हैं लेकिन आतंकी उन पर हमला कर देते हैं। ऑफिसर वायर काटने के लिए किसी की मदद मांगता है। अर्जुन आगे आता है और कहता है कि वो वायर काटेगा। जिसके बाद प्रीता साफ इनकार देती है। वो कहती है कि जो कुछ हुआ है इसकी वजह से हुआ है।

Exit mobile version