News Room Post

Mother’s Day: किसी ने सिलाई मशीन चलाकर, तो किसी ने अंधी मां बनकर जीता दर्शकों का दिल, मार्मिक रोल निभाकर बनी मदर इंडिया

Mother's Day: फरीदा जलाल ने भी 80-90 के दशक में स्क्रीन पर मां का किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीता है। कई फिल्मों में एक्ट्रेस दादी के रोल में भी नजर आईं थी।

नई दिल्ली। आज मदर्स डे है और साल का एक दिन माओं को स्पेशल फील कराने के लिए निर्धारित किया गया है, हालांकि हर दिन मां का ही होना चाहिए, क्योंकि सृष्टि का सृजन और पालन ही मां करती है लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में मां पर प्यार लुटाने के लिए एक दिन चुना गया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फेमस माओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपने मार्मिक एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। किसी ने सिलाई मशीन चलाकर तो किसी ने मेरे करण-अर्जुन जरूर आएंगे कहकर अपनी अलग पहचान बना ली।

निरूपा रॉय
70 और 80 के दशक के दशक की बेचारी, लाचार और मेहनती मां के तौर पर निरूपा रॉय को जाना जाता है। एक्ट्रेस ने अंधी मां का रोल भी स्क्रीन पर प्ले किया है।  हमेशा से एक्ट्रेस की इमेज सिंगल मदर वाली रही है।

ललिता पवार
ललिता पवार ने स्क्रीन पर भावनाओं से भरी मां और एक खतरनाक सास तक का रोल प्ले किया है। एक्ट्रेस ने मंथरा बनकर अपने निगेटिव किरदार सबका दिल जीत लिया था।

राखी गुलजार
राखी गुलजार ने भी स्क्रीन पर मां बनकर दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। उन्होंने स्क्रीन पर शाहरुख खान, सलमान खान, बॉबी देओल की मां का रोल प्ले किया है। उन्होंने करण अर्जुन,बादशाह’,बाजीगर’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

फरीदा जलाल
फरीदा जलाल ने भी 80-90 के दशक में स्क्रीन पर मां का किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीता है। कई फिल्मों में एक्ट्रेस दादी के रोल में भी नजर आईं थी। फरीदा का रोल हमेशा स्क्रीन पर एक प्यारी मां के तौर पर देखा गया है।

रीमा लागू
रीमा लागू ने भी ज्यादा फिल्मों में एक अच्छी मां का रोल प्ले किया है। हम साथ-साथ हैं, हम आपके हैं कौन,कुछ कुछ होता है,मैंने प्यार किया, ये दिल लगी जैसी फिल्मों में मां का रोल प्ले किया है।

Exit mobile version