News Room Post

Bhojpuri: MBA करने आई थी मुंबई बन गई सुपरस्टार, अब भोजपुरी इंडस्ट्री में बजता है डंका

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री ने अब अपना स्टैन्डर्ड और हाई कर लिया है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे अब हिन्दी सिनेमा के सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं। लोग भी भोजपुरी सेलेब्स की लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। भोजपुरी सितारों की लाइफस्टाइल से लेकर उनकी पढ़ाई-लिखाई तक फैंस सबकुछ जानना चाहते हैं।तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं एक ऐसी ही भोजपुरी हसीना स्मृति की एजुकेशनल बैकग्राउन्ड के बारे में।

स्मृति सिन्हा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक पॉपुलर चेहरा है। स्मृति ने अपना डेब्यू भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ किया था। हालांकि, पर्दे पर स्मृति की केमिस्ट्री खेसारी लाल यादव के साथ खूब जमी है।

भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी और हुस्न का डंका बजाने वाली स्मृति भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। स्मृति ने साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला बाबू से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद स्मृति ने टीवी सिरियल्स और बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब नाम कमाया।

आपको बता दें कि दुमका की रहने वाली स्मृति अपनी पढ़ाई पूरी करने मुंबई गई थी लेकिन उनकी किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। जिसने स्मृति को फिल्मों की दुनिया में ला खड़ा किया। दुमका से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति एमबीए करने मुंबई आई थी, जहां पर उन्हें दिनेश लाल यादव के साथ काम करने का मौका मिला और इसके बाद स्मृति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Exit mobile version