News Room Post

Actor Govinda Firing Case Probe: गोली लगने के मामले में मुंबई पुलिस से अभी एक्टर गोविंदा को क्लीनचिट नहीं, इस सवाल का जवाब मिलना है बाकी

Actor Govinda Firing Case Probe: एक्टर गोविंदा को मंगलवार सुबह पैर में गोली लग गई। उनके मैनेजर के मुताबिक गोविंदा कोलकाता जाने वाले थे। वो अलमारी में रिवॉल्वर रख रहे थे। ये हथियार अचानक गोविंदा के हाथ से छूट गया और जमीन पर गिरने से गोली चल गई। मुंबई पुलिस ने अभी गोविंदा को क्लीनचिट नहीं दी है।

मुंबई। एक्टर गोविंदा को मंगलवार सुबह पैर में गोली लग गई। उनके मैनेजर के मुताबिक गोविंदा कोलकाता जाने वाले थे। वो अलमारी में रिवॉल्वर रख रहे थे। ये हथियार अचानक गोविंदा के हाथ से छूट गया और जमीन पर गिरने से गोली चल गई। ये गोली गोविंदा के पैर में लगी। उनको हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां गोली निकाले जाने के बाद अब गोविंदा ठीक हैं। इस मामले में अभी मुंबई पुलिस ने गोविंदा को क्लीनचिट नहीं दी है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक अहम सवाल का जवाब वो गोविंदा से जानना चाहती है।

मुंबई पुलिस एक्टर गोविंदा से ये जानना चाहती है कि घर पर वो लोडेड रिवॉल्वर आखिर क्यों रखते हैं? इस सवाल की वजह ये है कि आमतौर पर हथियार रखने वाले लोग इसे घर में लोडेड नहीं रखते। बाहर निकलने पर हथियार में कारतूस भरकर ले जाते हैं। मुंबई पुलिस इसी वजह से जानना चाहती है कि गोविंदा ने आखिर अपना हथियार लोड क्यों कर रखा था। साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि जब पिस्टल और रिवॉल्वर में सेफ्टी कैच होता है, तो उससे गोली चली कैसे? जिस वक्त गोविंदा को गोली लगी, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में थीं। गोविंदा के साथ हुए इस हादसे की जानकारी मिलने पर वो मुंबई लौटीं।

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद गोविंदा ने अपने मैनेजर और भाई कीर्ति कुमार को जानकारी दी। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से ही मुंबई पुलिस को जानकारी दी गई कि गोविंदा के पैर में गोली लगी है। इसके बाद ही पुलिस ने जांच शुरू की। गोविंदा के भाई के मुताबिक डॉक्टरों ने एक्टर को अभी और 2 दिन तक अस्पताल में रहने के लिए ही कहा है। गोविंदा ने भी एक बयान जारी कर अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। साथ ही बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

Exit mobile version