News Room Post

TMKOC: नहीं रहे तारक मेहता शो के ‘नट्टू काका’, अपनी दमदार एक्टिंग से करते थे सबके दिल पर राज

nattu kaka

नई दिल्ली। अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों में राज करने वाले हम सबके चेहते तारक मेहता वाले प्यारे नट्टु काका नहीं रहे। आज उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों दुखी कर दिया है। सभी उन्हें याद कर रहे हैं। ट्विटर पर अपने फैंस उनके निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। कह रहे हैं कि नट्टू काका आप बहुत याद आएंगे। आपकी एक्टिंग बेहद शानदार रही। वहीं, नट्टू काका के सहयोगी कलाकार भी उन्हें याद कर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

यहां देखिए कैसे ट्विटर पर लोग उनके निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से जंग 

नट्टू काका लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शुरूआत से ही जुड़े हुए थे। शो के निर्माता असित मोदी ने उनके निधन की जानकारी साझा की है। उनके निधन से उनके चाहने वाले दुखित हैं। बता दें कि अपने शानदार अभिनय से उन्होंने प्रशंसकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई थी। 77 साल के नट्टू काका का जन्म 12 मई 1944 को हुआ था। उन्होंने न  महज सीरिलय बल्कि कई फिल्मों में भी काम किया था। वे 1960 में अशोक कुमार की फिल्म में मासूम में बतौर चाइल्ड एक्टर नजर आए थे। इसके बाद वे बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

Exit mobile version