News Room Post

Oscars 2023: नाटू-नाटू का जलवा जारी, जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड, तो भारत की द एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी मिला ऑस्कर

nattu-nattu2

नई दिल्ली। 95वें अकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर्स 2023 का आगाज हो चुका है और आगाज के साथ ही भारत ने विश्व भर ने अपना परचम लहरा दिया है। सोशल मीडिया पर भी भारत देश की जमकर तारीफ हो रही है क्योंकि भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स  ने अपने नाम ऑस्कर कर लिया है। इस शॉर्ट फिल्म को टक्कर देने के लिए कई विदेशी फिल्में थी लेकिन बाजी भारत ने ही मारी। ये देश के लिए गर्व का क्षण हैं। वहीं नाटू-नाटू ने भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीत लिया है। तो चलिए फिल्म और फिल्म को बनाने वालों के बारे में जानते हैं।

 द एलिफेंट व्हिस्परर्स को मिला ऑस्कर

भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड मिला है और इस फिल्म को गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा- आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है, 2 महिलाओं के साथ भारत की विजय…थैंक यू मॉम डैड, गुरुजी शुक्रान, मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना। मेरे प्यारे पति सनी।


नाटू-नाटू ने किया कमाल

वहीं नाटू-नाटू ने कमाल कर दिया है। राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू ने इतिहास रच बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीत लिया है। ये पल सभी देशवासियों के लिए गौरव से भर देने वाला है।बता दें कि फिल्म आरआरआर को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में  नॉमिनेशन मिला था। खास बात ये है कि इस कैटेगरी में ये अवॉर्ड हासिल करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म है। इससे पहले भी आरआरआर कई विश्वस्तरीय अवार्ड में अपना परचम लहरा चुकी है। ग्लोबल अवॉर्ड में भी फिल्म कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।

Exit mobile version