News Room Post

TV Serials Update 22 November 2022: आपस में भिड़ेंगे नील- अभिमन्यु तो प्रीता को अपनी पत्नी कबूलेगा अर्जुन

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा कहती है कि उन्हें किसी ने बताया नहीं कि घर में पूजा रखी गई है।। नील इस बात पर भड़क उठता है और कहता है कि आपको सिर्फ आरोही को गलत साबित करना होता है। अपकमिंग एपिसोड में अस्पताल के डिसीजन को लेकर नील और अभिमन्यु आपस में भिड़ जाते हैं। वहीं कुंडली भाग्य में अंजलि शराब ऑफर करके ऋषभ का फायदा उठाने की कोशिश करती है। ऋषभ अपनी जान छुड़ाकर वहां से भाग आता है लेकिन वो परेशान होता है कि आखिर अंजलि ने ऐसा क्यों किया।

आपस में भिड़ेंगे नील- अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु और अक्षरा दोनों आरोही और नील से बात करने के लिए जाते हैं। नील अभिमन्यु की बात समझ जाता है लेकिन आरोही अक्षरा से बदसलूकी करती है जिसके बाद माहौल को ठंडा करने के लिए अभि और अक्षरा आइसक्रीम खाने जाते हैं। अगली सुबह आरोही महिमा से बात करती है और कहती है कि वो भी जल्द बिरला अस्पताल ज्वाइन करेगी। तभी महिमा बताती है कि वो अस्पताल की एमडी बनना चाहती है लेकिन ये मौका अभिमन्यु को दिया गया। जिसके बाद अस्पताल में एक शख्स हंगामा करता है कि लिस्ट में उसके भाई का नाम पहले था लेकिन किडनी किसी और दी गई। अस्पताल वालों ने घूस ली है। अभिमन्यु ये सुनकर हैरान हो जाता है और पूछता है कि किसने परमिशन दी। जिसके बाद नील कहता है कि वो उसका फैसला था। अब दोनों भाई आमने-सामने हैं।

प्रीता को अपनी पत्नी कबूलेगा अर्जुन

वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ घर पहुंचता है जहां प्रीता और राखी उसका इंतजार कर होती है। दोनों ऋषभ को देखकर सब बता देती हैं कि घर में क्या क्या हुआ। ऋषभ दोनों को परेशान देखकर कुछ नहीं बताता। वहीं प्रीता पूजा का सामान लेने के लिए जाती है जहां कुछ गुंडे उसका बैग लेकर भागने की कोशिश करते है लेकिन अर्जुन गुंडों की पिटाई कर देता है। अर्जुन भावनाओं में बहकर प्रीता को अपनी पत्नी कहता है। ये सुनकर प्रीता को गुस्सा आता है और वो अर्जुन से पूछती है कि ऐसा कहने की हिम्मत कैसे हुई। अर्जुन बहाना बनाकर टाल देता है और कहता है कि तुम करण की पत्नी हो। प्रीता रोने लगती है।

Exit mobile version