News Room Post

New Bhojpuri Song: शराब के नशे में चूर दिखे नीलकमल सिंह, ‘दारू भईल जवानी’ सॉन्ग ने रिलीज के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार गायक और अभिनेता नीलकमल सिंह को कौन नहीं जानता है। नीलकमल सिंह के गाने हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं। यहां तक की इनके द्वारा गाए गए गाने इतने वायरल हो जाते हैं कि लोग इस पर जमकर रील्स और वीडियो भी बनाते हैं। चाहे आप इनके ‘हिरोइन’ गाने को देख लीजिए या फिर हाल ही में रिलीज हुई ‘नथुनिया पे गोली मारे’ गाना को। बता दें नीलकमल सिंह का आज एक और रिकॉर्ड ब्रेकर गाना रिलीज किया गया है। इनके नए गाने ‘दारू भईल जवानी’ ने रिलीज होने के साथ ही कसम खा ली है कि भैया पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस गाने ने मात्र कुछ घंटे में ही 25 लाख से ज्यादा व्यूस बटोर लिए हैं यानी की करीब 2.5 मिलियन से ज्यादा। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ते ही जा रहा है।

नीलकमल सिंह के नए गाने ‘दारू भईल जवानी’ की बात करें तो, उनके साथ प्रमिला घोष दिख रही हैं। गाने में प्रमिला घोष की अदाओं पर मानो पूरा महफिल फिदा है। ‘दारू भईल जवानी’ गानें में देशी दारू पार्टी जैसा माहौल दिख रहा है और नीलकमल सिंह हाथ में दारू की बोतल पकड़े दिख रहे हैं। इनके आस-पास कई बंदूकधारी भी दिख रहे है जो नशे में चूर हैं। गाने में शराब इस कदर बहाई जा रही है कि मानो पानी और नीलकमल सिंह, प्रमिला घोष की जवानी और खूबसूरती को शराब (दारू) से तुलना कर रहे हैं। खैर, इस बेहतरीन गाने में अपनी आवाज नीलकमल सिंह और भोजपुरी की फेमस सिंगर प्रियंका सिंह अंतरा ने दी है।

इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं शुभम राज ने अपने संगीत से पिरोया है। बात करें ‘दारू भईल जवानी’ के डांस की तो इसको कोरियोग्राफ विक्रम राजपूत ने किया है। बता दें इस गाने को टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। नीलकमल सिंह कई समय से लगातार हिट गाने देते जा रहे हैं जो काफी ट्रेंडिंग में भी रहते हैं। तो ये कहने में कोई गुरेज नहीं की हिट गानों को लेकर नीलकमल सिंह की बादशाहत बढ़ती जा रही है।



Exit mobile version