News Room Post

Neeraj Chopra in KBC: केबीसी में नजर आएंगे नीरज चोपड़ा, शो में बिग बी को सिखाएंगे हरियाणवी

neeraj chpra in kbc

नई दिल्ली। ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों पर हर ओर छाए हुए हैं। अब वो अमिताभ बच्चन के फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में नजर आने वाले हैं। शो के मेकर्स ने इसका प्रोमो वीडियो भी जारी किया है। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस को उन्हें हॉट सीट पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

शो का प्रोमो वीडियो सोनी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसमें नीरज के आगमन से बिग बी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे। शो में सिर्फ नीरज ही नहीं बल्कि उनके साथ हाॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश भी होंगे। ये एपिसोड 17 सितंबर, रात नौ बजे शो का टेलिकास्ट होगा।

सोनी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘अपने देश का नाम रोशन करके केबीसी 13 के मंच पर आने वाले हैं। टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज और श्रीजेश से सुनिए उनके संघर्ष की कहानी। अमिताभ बच्चन गर्मजोशी से दोनों का स्वागत करते हैं।’

शो के प्रोमो को देख कर लग रहा है कि नीरज चोपड़ा काफी खुश हैं। इस दौरान वो बिग बी से साथ मस्ती करते नजर आए। इतना ही नहीं, नीरज हॉट सीट पर बैठे अमिताभ बच्चन को हरियाणवी बोलते सिखाते नजर आएं। अमिताभ का ही डॉयलाग नीरज बोलते हैं, ये तेरे बाप का घर कोणी, थाना है। चुपचाप खड़या रै। अमिताभ भी इस डायलॉग को रिपीट करते हैं।

Exit mobile version