News Room Post

Alia Bhatt Baby Girl: दादी बनने के बाद सुपर एक्साइटेड हैं नीतू कपूर, बताया कैसी है आलिया और किस के जैसी दिखती है उनकी पोती

नई दिल्ली। कपूर और भट्ट परिवार में कल से ही जश्न का माहौल है। हो भी क्यों नहीं…आलिया और रणबीर कपूर ने इतनी प्यारी खुशखबरी जो दी है। आलिया ने एक क्यूट बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई रणबीर और आलिया को बधाई दे रहा है। कल से लेकर अभी तक रणबीर और आलिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि फैंस ये जानने के लिए इच्छुक हैं कि आलिया कैसी हैं और कपूर खानदान की क्यूट प्यारी बेटी किस पर गई है। नीतू कपूर ने आलिया की हेल्थ से जुड़ी अपडेट दी है।

दादी बन बहुत खुश हैं नीतू कपूर

नीतू कपूर ने पैपराजी से बात करते हुए अपनी दादी बनने की खुशी जाहिर की। पैपराजी ने पूछा कि आलिया की तबीयत कैसी है। नीतू ने कहा कि अभी तक डिस्चार्ज को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन आलिया बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आ जाएंगी। नीतू ने बताया कि दादी बनने के बाद वो बहुत ज्यादा खुश हैं। ये उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन तोहफा है। वहीं एक्ट्रेस से पूछा कि बेबी गर्ल किस पर गई है। नीतू ने कहा कि अभी बेबी बहुत छोटी है। अभी वो किस पर गई है ये कहा नहीं जा सकता है लेकिन बच्ची बहुत ज्यादा क्यूट है। नीतू के चेहरे पर झलकती खुशी देखने लायक थी।


बिल्कुल ठीक हैं आलिया भट्ट

नीतू कपूर की बातों से तो साफ लगता है कि आलिया बिल्कुल ठीक हैं और वो जल्द ही घर आ जाएंगी। अब फैंस आलिया और रणबीर की क्यूट बेबी की पहली झलक देखने को बेताब है। अभी से सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की बचपन की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। फैंस दोनों की फोटोज से कयास लगा रहे हैं कि बेबी किस पर गई है। खैर से तो तभी पता चलेगा जब रणबीर और आलिया बेबी का चेहरा रिवील करेंगे।

Exit mobile version