News Room Post

Nick Jonas: निक जोनस ने रैपर किंग के साथ किया कोलैबोरेशन, ‘मान मेरी जान’ का इंग्लिश वर्जन यूट्यूब पर मचा रहा है बवाल

Nick Jonas: जैसा कि हमने आपको बताया कि निक जोनस ने रैपर किंग का मशहूर गाना ‘मान मेरी जान’ का इंग्लिश वर्जन गाया है। इस गाने में निक और रैपर किंग दोनों दिखाई दे रहे है। निक का भारतीय सिंगर के साथ कोलैबोरेशन देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। पहले प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने काम का परचम लहराया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सिंगर निक जोनस भले ही इंडिया में एक दो बार आए हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं है। निक जोनस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। निक जोनस बॉलीवुड की बेदहतरीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के पति है। दोनों को अक्सर पैपराजी साथ में स्पॉट करते है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी है। अब निक जोनस एक वजह से और सुर्खियों में है और यह वजह उनका एक गाना है। दरअसल, निक ने रैपर किंग का मशहूर गाना ‘मान मेरी जान’ का इंग्लिश वर्जन गाया है। इस गाने को हर कोई काफी पसंद कर रहा है।

निक जोनस ने ‘मान मेरी जान’ का इंग्लिश वर्जन गाया

जैसा कि हमने आपको बताया कि निक जोनस ने रैपर किंग का मशहूर गाना ‘मान मेरी जान’ का इंग्लिश वर्जन गाया है। इस गाने में निक और रैपर किंग दोनों दिखाई दे रहे है। निक का भारतीय सिंगर के साथ कोलैबोरेशन देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। पहले प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने काम का परचम लहराया। अब उन्हीं की राह में उनके पति निक जोनस निकल पड़े हैं उन्होंने भी अब भारत में अपनी कला का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इन दोनों का ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

गाने को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

वहीं निक के इस गाने को लोग खूब प्यार दे रहे हैं और इस गाने के यूट्यूब पर व्यूज भी काफी हो गए है। इस गाने को एक महीने पहले बनाना शुरू कर दिया था अब जाकर मेकर्स ने इस गाने को रिलीज किया है। गाने को निक जोनस ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। गाने को कंपोज डेविड आर्कराइट, किंग, मिरांडा ग्लोरी, नटानिया लालवानी ने किया है। वहीं गाने को प्रोड्यूस आकर्ष शेट्टी, डेविड आर्कराइट, सौरभ लोखंडे ने किया है।

Exit mobile version