नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ सिनेमा के सुपरस्टार में से एक हैं। एक्टर इन दिनों राजनीति से ब्रेक लेकर सारा ध्यान सिनेमा पर दे रहे हैं। एक्टर की हे राम, पटना से पाकिस्तान-2 और विलायती दुल्हनिया फिल्म आ रही हैं। इसके अलावा निरहुआ आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ सात फेरे चार वचन नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका पोस्टर सामने आ चुका है लेकिन इसी बीच एक्टर को वृंदावन की गलियों में राधा-कृष्णा के नाम का जाप करते हुए देखा गया। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर ने वृंदावन में क्या-क्या किया।
मथुरा दर्शन करने पहुंचे निरहुआ
निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो वृंदावन की गलियों में हाथ जोड़े घूम रहे है। वीडियो में एक्टर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म भूमि के प्रांगण में दिख रहे हैं और हाथ जोड़कर राधा-कृष्ण के नाम का जाप कर रहे हैं। उसके बाद एक्टर ध्यान की अवस्था में भी बैठे हैं। एक्टर लोगों के साथ वहां का प्रसाद खिचड़ी भी ग्रहण करते है और लोगों से बात करते हैं। कुल मिलाकर निरहुआ ने मथुरा में खूब मस्ती की है और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद भी लिया है। फैंस भी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
अजय में दिखने वाले हैं निरहुआ
एक यूजर ने लिखा- राधे कृष्ण गोपाल कृष्ण राधे कृष्ण गोपाल कृष्णा कृष्णा कृष्णा राधे राधे कृष्णा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे ख्याल से ये श्री कृष्ण जन्म भूमि का वीडियो है। एक अन्य ने लिखा- मेरा भाई मेरा जान शान से प्यारा हिंदुस्तान भाई हमारा जय हिंद प्रभु। काम की बात करें तो निरहुआ की फिल्म अजय भी आ रही है जोकि सीएम योगी आदित्यनाथ की जीवनी पर बनी हैं। इस फिल्म में एक्टर बड़ा रोल निभा रहे हैं। अभी तक फिल्म का टीजर सामने आया है।