News Room Post

Nita Ambani Dance: रघुपति राघव सॉन्ग पर नीता अंबानी का क्लासिकल रॉयल डांस देख खुश हो जाएगा आपका मन, देखिए प्यारा वीडियो

nita

नई दिल्ली। बीती शाम बॉलीवुड और संगीत जगत से जुड़ी शानदार रात रही। मुकेश अंबानी और नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का आगाज शानदार तरीके से हुआ, जहां सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी बड़ी -बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर लगभग पूरा बॉलीवुड जगत, खेल की दुनिया की दिग्गज और धर्म गुरु तक को देखा गया। सबसे ज्यादा लाइमलाइट अंबानी परिवार ने ही लूटी, जो रॉयल अवतार में नजर आया। बता दें कि इस फंक्शन की मेजबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने की।

डांस मूव्स से जीता सबका दिल

कल्चरल सेंटर के आगाज के मौके पर नीता अंबानी ने धमाकेदार क्लासिकल डांस भी परफार्मेंस किया। उन्होंने रघुपति राघव राजा राम गाने पर क्लासिकल परफॉर्मेंस दी। नीता के हर मूव में शानदार ग्रेस और अटेंशन देखने को मिला। डांस देखकर हर किसी ने जोरदार तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।

इस दौरान नीता अंबानी ने लाल कलर का धारीदार लहंगा कैरी किया और उसके साथ पिंक दुपट्टा लिया। लुक को पूरा करने के लिए नीता ने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की, जो उनके ऊपर काफी सुंदर लगी। इसके अलावा नीता अंबानी की ब्लू साड़ी ने भी जमकर लाइमलाइट लूटी।

रॉयल साड़ी में भी बला की खूबसूरत लगी नीता अंबानी

लॉन्च इवेंट में नीता अंबानी ब्लू हैवी एंब्रॉयडरी साड़ी में नजर आई। ब्लू साड़ी में नीता अंबानी की खूबसूरती निखर कर बाहर आई। इस साड़ी के साथ नीता ने हैवी ग्रीन रॉयल नेकलेस भी पहना। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा नीता के नेकलेस को लेकर ही हो रही है, जो उनके कलेक्शन का अब तक का सबसे डिफरेंट और रॉयल नेकलेस रहा। वाकई नीता ने अपने दोनों ही डिफरेंट और ग्लैमरस लुक्स से फैंस का दिल जीत लिया।

गौरतलब है कि इवेंट में बॉलीवुड जगत से प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास, रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण,अनुपम खेर, शबाना आजमी,आमिर खान और उनकी पूरी फैमिली, सोनम कपूर, राजू हिरानी, रजनीकांत, , जावेद अख़्तर,श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट,सुनील शेट्टी और उनकी फैमिली, ऐश्वर्या राय और नीतू कपूर नजर आईं।

Exit mobile version