News Room Post

Nitin Desai Suicide: भव्य है नितिन देसाई का ND स्टूडियो, इसी आलीशान प्रॉपर्टी में आर्ट डायरेक्टर ने ले ली अपनी जान, देखें Photos

नई दिल्ली। मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है। नितिन की खुदखुशी की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौर गई है। नितिन ने मुंबई से 80 किलोमीटर दूर करजत इलाके में स्थित अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर खुद की जान ले ली। रिपोर्टस की माने तो आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि नितिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आपको बता दें कि नितिन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भव्य सेट का निर्माण किया है, जिसमें प्रेम रतन धन पायो, देवदास, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों के सेट शामिल हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं नितिन के करजत स्थित एनडी स्टूडियो की खास बातें!

नितिन देसाई ने अपनी मेहनत के बलबूते साल 2005 में मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर करजत में 52 एकड़ में फैले एनडी स्टूडियो की स्थापना की थी।

एनडी स्टूडियो में इनडोर के अलावा आउटडोर शूटिंग ऑप्शन भी हैं।

2008 में अमेरिका स्थित फिल्म स्टूडियो 20वीं सेंचुरी फॉक्स ने एनडी स्टूडियो में चार मंजिलें किराए पर लेने के लिए 10 साल की डील की थी।

इस स्टूडियो में आपको माइथोलॉजिकल शोज के भव्य सेट भी देखने को मिलेंगे।

नितिन की इस स्टूडियो में कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शोज के सेट लगाए जा चुके हैं।

एनडी स्टूडियो में रियलिटी शो बिग बॉस का भी सेट लगता है।

कई फिल्मों और टीवी शोज की यहां पर शूटिंग हुई है।

इनमें किक, जोधा अकबर, स्लमडॉग मिलियनेयर, बाजीराव मस्तानी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक, प्रेम रतन धन पायो, ताज महल, प्यार की ये एक कहानी शामिल है।

इतना ही नहीं बल्कि एनडी स्टूडियो सालों से टूरिस्ट का फेवरेट डेस्टिनेशन भी रहा है।

अलग-अलग शहरों से मुंबई आने वाले लोगों के बीच एनडी स्टूडियो खास डेस्टिनेशन बना हुआ रहता है।

यहां आकर लोगों को लगता है वो अलग ही दुनिया में आ गए हैं।

भव्य सेट लोकेशंस को देखना उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता।

ये स्टूडियो मुंबई से 90 मिनट ड्राइव की दूरी पर है।

Exit mobile version