News Room Post

Nora Fatehi: फीफा विश्व कप में नोरा का जलवा, हाथ में देश का ध्वज लेकर स्टेज पर लगाए जय हिंद के नारे, देखें वीडियो

Nora Fatehi: नोरा के डांस के वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वो साकी-साकी पर धमाकेदार परफार्मेंस देती दिख रही हैं। खास बात ये रही कि अपना परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले नोरा ने भारतीय ध्वज को अपने हाथों में लेकर लहराया और माइक पर जय हिंद कहा।

नई दिल्ली। कल से ही डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही सुर्खियों हैं। सुर्खियों में रहने की वजह भी खास है। डांसर ने हाल ही में कतर में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 में अपने हुस्न के जलवे बिखेरे हैं। जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही हैं। खास बात ये है कि फीका में पहली बार किसी इंडियन पर्सनैलिटी को परफॉर्मेंस देने का मौका मिला है। इससे पहले फीफा में सिर्फ जेनिफर लोपेज और शकीरा को ही स्टेज पर थिरकते हुए देखा गया था लेकिन नोरा ने फीका में अपना मंत्रमुग्ध कर देने वाला परफॉर्मेंस देकर भारत देश का नाम रौशन कर दिया है।

 


फीफा विश्व कप 2022 में नोरा का जलवा

नोरा के डांस के वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वो साकी-साकी पर धमाकेदार परफार्मेंस देती दिख रही हैं। खास बात ये रही कि अपना परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले नोरा ने भारतीय ध्वज को अपने हाथों में लेकर लहराया और माइक पर जय हिंद कहा।


बता दें कि नोरा ने ध्वज को इंडियन फैन से लिया था।  डांसर भारत का ही प्रतिनिधित्व करने पहुंची थी। स्टेज पर नोरा को जय हिंद कहते देखा सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस खुशी से गदगद हैं। सभी लोग नोरा की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि नोरा ने देश का नाम रौशन किया है।


यहां देखें डांस

फीफा विश्व कप 2022 से नोरा के कई डांस करते हुए वीडियो सामने आ रहे हैं। उन्होंने साकी-साकी के अलावा मल्हारी गाने पर भी ठुमके लगाए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा का डांस देख फैंस का हुटिंग बंद नहीं हो रही है। सभी लोग लगातार-लगातार नोरा-नोरा चिल्ला रहे हैं। खुद नोरा ने भी अपने परफार्मेंस के वीडियो शेयर किए हैं। डांसर ने स्टेडियम से भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो खुद का गाना स्टेडियम में बजता सुन काफी खुश हो रही हैं…और एंजॉय कर रही हैं।

Exit mobile version