News Room Post

Akanksha Dubey Suicide Case: अब सुलझेगी आकांक्षा दुबे मौत की गुत्थी!, पुलिस ने आरोपी समर सिंह गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

Akanksha Dubey

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Suicide Case) की मौत की गुत्थी अब जल्द सुलझ सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पुलिस ने मामले में फरार आरोपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद के राजनगर इलाके से हिरासत में लिया है। अब उसे वाराणसी लाया जाएगा। पुलिस ये मान रही है कि मामले में आरोपी समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब जल्द आकांक्षा दुबे मौत का मामला सुलझ जाएगा।

होटल से बरामद हुआ था शव

भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीते 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस सारनाथ के एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली थी। इस मामले में मृतक एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है जिसके जिम्मेदार समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह है।

मधु दुबे द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बाद पुलिस ने दोनों (समर सिंह और संजय सिंह) के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। दोनों एक्ट्रेस की आत्महत्या के बाद से फरार थे ऐसे में पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। दोनों देश के बाहर कदम न रख पाएं इसके लिए एयरपोर्ट पर भी उनकी तलाश और जानकारी दी गई थी।

क्या आया एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम  रिपोर्ट में… 

बीते दिनों आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी जिसके बाद पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये पता चला है कि एक्ट्रेस के पेट में भूरे रंग का केमिकल मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकांक्षा के हाथ पर भी चोट के निशान का भी जिक्र है लेकिन पुलिस की जो रिपोर्ट सामने आई थी उसमें ऐसा कुछ नहीं दर्ज था। पुलिस इस मामले में इसलिए भी सवालों में हैं क्योंकि रिपोर्ट में कहा गया था कि मौत से पहले एक्ट्रेस ने शराब पी थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि क्या आरोपी समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद मामले का सच सामने आ पाता है या नहीं…

Exit mobile version