News Room Post

Stree 2: ओ स्त्री कल आना…! इस बार फैलेगा चंदेरी में ‘सरकटे का आतंक’, शुरू हुई स्त्री 2 की शूटिंग

नई दिल्ली। ‘ओ स्त्री कल आना…’ एक बार फिर आ रही है स्त्री डर का डबल डोज लेकर। जी हां, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ये फिल्म जल्द ही आपको सिनेमाघरों में दिखाई देगी। आपको बता दें कि स्त्री 2 साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का सीक्वल है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं फिल्म स्त्री 2 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार में।

श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्त्री 2 की छोटी सी झलक की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में दीवार पर खून से ‘ओ स्त्री कल आना…’ लिखा रहता है। जिसके नीचे लिखा है साल 2018. फिर ये मिट कर साल 2024 हो जाता है और इसपर लिखा आता है रक्षा करेगी और फिर से एक लाइन नजर आती है ‘सरकटे का आतंक।’ इसके साथ ही श्रद्धा ने कैप्शन लिखा है एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक! इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा है फिल्मिंग बिगेन, आ रही है वो- August 2024.

स्त्री 2 के इस झलक के बाद ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में इस बार स्त्री चंदेरी वासियों की सरकटे के आतंक से रक्षा करती नजर आ सकती है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्साह और तेज हो गया है। लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ये फिल्म अगले साल अगस्त 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण Maddock Films कर रही है।

Exit mobile version