News Room Post

OMG 2 Teaser: “रख विश्वास..तू है शिव का दास..” कैची डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ओएमजी-2 का धमाकेदार टीजर

omg-2

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मचऑवेटिड फिल्म ओएमजी-2 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है। फैंस पोस्टर रिलीज के बाद से ही फिल्म के टीजर के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर टीजर को शेयर कर दिया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस टीजर को देखकर काफी खुश हैं और एक्टर के शिव अवतार की तारीफ भी कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि टीजर में क्या खास है।

क्या है टीजर में खास

टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है, जो कहते हैं कि भगवान आस्तिक और नास्तिक दोनों से परे हैं, वो जरूरत पड़ने पर अपने भक्त को अपने पास बुला ही लेता है। टीजर में पंकज त्रिपाठी शिव भक्त बने हैं और वो अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में दिख रहे हैं। एक्टर शिव बन हर राह में अपने भक्त पंकज त्रिपाठी की मदद करते दिख रहे हैं। पंकज त्रिपाठी फिल्म में ऐसे इंसान की भूमिका निभा रहे हैं, जोकि शिव के भक्त है और समय आने पर शिव खुद अपने भक्त की मदद के लिए अवतरित होते हैं। टीजर इतना शानदार है कि इसे देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वाकई फिल्म का टीजर शानदार है और इसे देखकर सावन के पावन महीने में भोले बाबा के भक्त जरूर खुश होंगे।


11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ओएमजी- 2 के पहले पार्ट में फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान श्री कृष्ण का रोल प्ले किया था,जिन्होंने नास्तिक कांति लाल के मन में भी आस्था जगा दी थी। अब फिल्म के दूसरे पार्ट में एक्टर भगवान शिव के अवतार में दिख रहे हैं। पंकज त्रिपाठी फिल्म में एक आम आदमी का रोल प्ले कर रहे हैं, जो मुसीबत में भगवान शिव को याद करता है और भगवान शिव धरती पर अवरित होकर अपने भक्त की मदद करते हैं। गौरतलब है कि आज से फिल्म के रिलीज में मात्र 1 महीने का समय बचा है,क्योंकि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version