News Room Post

Happy Birthday Amrish Puri: अमरीश पुरी की बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस ऐसे कर रहे मोगैंबो को याद

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अमरीश पुरी (Amrish Puri) इस दुनिया में भले ही नहीं रहे। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते हैं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। अगर वो आज जिंदा होते तो आज वो अपना 89वां जन्मदिन मना रहे होते। हिंदी सिनेमा में वो दमदार विलेन के तौर पर जाना जाता है। खास बात तो ये है कि उन्होंनें 40 साल की उम्र में सिनेमा में एंट्री की थी। उन्होंने अपनी आवाज से एक अलग पहचान बनाई। पर्दे पर उनकी एक्टिंग देख दर्शक भी डर जाते थे। उन्होंने हर रोल में अपनी जान डाल दी थी, फिर चाहे वो पिता के रोल में हो या विलेन के रोल में।

उनकी 89वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। ट्विटर पर आज #AmrishPuri ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स उनके फिल्म, उनके डायलॉग और उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

Exit mobile version