नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करती आ रही हैं। एक्ट्रेस कई हिंदी टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में गजब की लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को साठ लाख से ज्यादा लोगफॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब अक्षरा ने एक बार फिर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है और इस वीडियो के जरिये एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक सरप्राइज भी दिया है। चलिए जानते हैं इस सरप्राइज के बारे में और भी विस्तार से…
अक्षरा सिंह ने दिया सरप्राइज:
अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल, इस वीडियो में अक्षरा रिकॉर्डिंग करती हुई दिख रही हैं जिसके साथ एक्ट्रेस ने बताया कि वोअपने एक नवरात्री स्पेशल गाने की रिकॉर्डिंग कर रही हैं जो इस बारे नवरात्री पर रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले सावन के महीने में भी अक्षरा सिंह के एक से बढ़कर एक ताबड़तोड़ गाने रिलीज किये गए थे जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आये थे। अक्षरा हर त्यौहार पर अपने फैंस को गाने के जरिये सरप्राइज करती रहती हैं। ऐसे में इस बार नवरात्री के मौके पर एक्ट्रेस का गाना तो बनता ही था। फैंस अक्षरा के इस नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह के वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ‘चिट्टा सूट’ रिलीज़ किया गया था। इस गाने में अक्षरा ने बॉलीवुड की फ़ेमस सिंगर सुनिधि चौहान और फ़ेमस हरियाणवी सिंगर अमित उचाना के साथ कॉलैब किया है।