News Room Post

Abhishek-Aishwarya Anniversary: अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की सालगिरह पर लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे मशहूर और खूबसूरत जोड़ियों की लिस्ट में शामिल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन आज के ही दिन शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों हर साल 20 अप्रैल के दिन अपनी शादी की साहगिरह मनाते हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की सारी रस्में बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में ही आयोजित की गई थीं। इस रॉयल शादी की आज तक चर्चा होती है। लेकिन, इस शादी का एक ऐसा किस्सा भी है, जो आज भी चर्चा का विषय रहता है। कहा जाता है ऐश्वर्या मांगलिक थी, जिसकी वजह से उनकी शादी पहले पेड़ से शादी की गई थी, ताकि उनका मंगल दोष खत्म हो जाए। उनकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज शादी की सालगिरह के दिन उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। लोग उन्हें भर-भर के शुभकामनाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस उनके शादी के पुराने फोटो भी शेयर कर रहे हैं और दुल्हन बनीं ऐश्वर्या की तारीफ कर रहे हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती पर आम लोग ही नहीं सुपरस्टार तक फिदा हैं।

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का किस्सा तो आपने सुन ही रखा होगा। एक ट्विटर यूजर ने अल्लू अर्जुन का जिक्र करते हुए लिखा कि “ अल्लू अर्जुन ऐश्वर्या राय के बहुत बड़े फैन हैं एक बार उन्होंने कहा था कि, वो ऐश्वर्या के काफी बड़े प्रशंसक थे, लेकिन 2007 में उन्होंने अभिषेक से शादी करके उनका दिल तोड़ दिया।”

ऐश्वर्या और अभिषेक की मैरिज एनीवर्सरी के मौके पर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन यहां देखें…

Exit mobile version