News Room Post

सुहाग की सेज पर खेसारी लाल यादव ने पूछा “राते भर में..”, शर्म से लाल हुई नीलम गिरी

Khesari Lal Yadav new song Raate Bhar Me: गाने का टीजर भी फैंस का दिल जीत रहा है। एक यूजर ने गाने और खेसारी की तारीफ कर लिखा- मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा- चार दिन अगर बाज नहीं उरेगा तो आसमान में कबूतर है राज नहीं हो जाएगा

नई दिल्ली।भोजपुरी जगत के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने और फिल्में भोजपुरी सिनेमा की जान होते हैं। बिना खेसारी के गाने के बिहार, यूपी, झारखंड और नेपाल शादी अधूरी लगती हैं। नेपाल में भोजपुरी गानों को बहुत सुना और देखा जाता है, इसलिए एक्टर बैक टू बैक एलबम के गाने रिलीज करते रहते हैं। अब खेसारी लाल यादव के नए गाने का टीजर सुबह-सुबह ही रिलीज कर दिया गया, जो आते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है,तो चलिए जानते हैं कि नया गाना कैसा है।


टीजर हुआ रिलीज

खेसारी लाल यादव के नये गाना राते भर में का टीजर Global Music Junction Pvt. Ltd पर रिलीज कर दिया है। गाना सुहागरात पर बना है जिसमें खेसारी नीलम गिरी के साथ रोमांस कर रहे हैं। हालांकि पूरे गाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना, टीजर के बाद पूरा गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है और  लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।

फैंस कर रहे तारीफ

गाने का टीजर भी फैंस का दिल जीत रहा है। एक यूजर ने गाने और खेसारी की तारीफ कर लिखा- मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा- चार दिन अगर बाज नहीं उरेगा तो आसमान में कबूतर है राज नहीं हो जाएगा..लव यू खेसारी लाल यादव। एक अन्य ने लिखा- इ टीजर के तहलका मचा के रख देने के बा। काम की बात करें तो खेसारी की फिल्म गॉड फादर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को ट्रेलर सुपरहिट लग रहा है। अब फैंस बस फिल्म को  टीवी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version