News Room Post

Madhavi Gogte passed away: ‘अनुपमा’ की ऑनस्क्रीन मां का हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार

नई दिल्ली। टीवी का मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। रविवार को अनुपमा की मां का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस माधवी गोगटे का निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कहा जा रहा है कि वो कुछ समय पहले कोरोना की चपेट में भी आ गई थीं। जिसके कारण उनकी तबीयत और खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी निधन की खबर सुन पूरी टीम हैरान हो गई। वहीं टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सभी उनके जाने पर दुख जता रहे हैं।

बताा जा रहा है कि मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालात में सुधार भी आ रहा था। लेकिन रविवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। 58 वर्षीय माधवी ने कई सीरियल्स में काम किया था। लेकिन उनको फेम अनुपमा से मिला। ये उनका आखिरी सीरियल था। जिसमें वो अनुपमा की मां का किरदार निभा रही थीं। बता दें कि बिगड़ती तबीयत के चलते उन्होंने कुछ समय पहले ही अनुपमा शो को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद अनुपमा की मां का रोल सविता प्रभुने निभा रही हैं।

माधवी गोगटे के निधन की खबर सुन हर कोई सदमे में हैं। कई सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। अनुपमा में बा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अल्पना बुच ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘माधवी जी ऐसा नहीं होता। सीन खत्म होने से पहले अभिनेता बाहर नहीं जा सकता। अनुपमा के सेट पर आपको मिस करेंगे। आपकी प्यारी मुस्कान, मीठी आवाज और ह्यूमर सबको याद करेंगे।’

अनुपमा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी अपनी ऑनस्क्रीन मां माधवी गोगटे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी शेयर की और तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया।

टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल ने भी माधवी गोगटे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”अभी पता चला कि माधवी गोगटे का निधन हो गया है। यह सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि वह अब आसपास नहीं है। मैंने ‘कहीं तो होगा’ में उनके बेटे की भूमिका निभाई और हर बार जब मैं उनके साथ एक दृश्य करूंगा तो यह वास्तविक लगा। उसके साथ बिताए समय को हमेशा संजो कर रखेंगे। उसके परिवार को शक्ति।”

Exit mobile version