News Room Post

Oscar 2023: नाटू-नाटू सॉन्ग पर आई ए.आर रहमान की आई प्रतिक्रिया, बोले- “जीतने पर विश्व में ख्याति होगी”

नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 के अवार्ड की घोषणा होने में बेहद कम समय बचा है। कई बड़ी फिल्म ऑस्कर 2023 का हिस्सा हैं। काफी समय से ऑस्कर 2023 के विनर की घोषणा की प्रतीक्षा दर्शक कर रहे हैं। दर्शक उम्मीद को लगाए हुए बैठे हैं कि आखिर कौन सी फिल्म इस बार ऑस्कर 2023 में अवार्ड अपने नाम करने वाली है। वहीं भारतीयों के लिए इस बार का ऑस्कर और भी ख़ास बन गया है। क्योंकि हॉलीवुड में तमाम प्रसिद्धि पाने के बाद अब 95वें ऑस्कर अवार्ड में आरआरआर फिल्म गीत नाटू-नाटू को नॉमिनेट किया गया है। आज नाटू-नाटू गीत को गाने वाले सिंगर भी ऑस्कर सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। वहीं मशहूर गायक और ऑस्कर अवार्ड विजेता का ऑस्कर 2023 और नाटू-नाटू गाने को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। यहां हम इसी बारे में आपको बताएंगे।

ऑस्कर के विजेता रह चुके ए आर रहमान ऑस्कर 2023 से काफी उम्मीदें हैं और उनका मानना है कि अगर आरआरआर फिल्म अपने नाम ये ऑस्कर अवार्ड करती है तो आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर भारतीय शो के बाजार में विस्तार होगा। ए आर रहमान का कहना है, “मैं बहुत सकारात्मक महसूस कर रहा हूं। मैं ईश्वर से ये प्रार्थना कर रहा हूं कि उन्हें ये अवार्ड मिल जाए। क्योंकि जब वो जीतते हैं तभी भारत भी जीतता है। भारत को जब इस तरह का अवार्ड मिलता है भारत जब जीतता है तो हमारी संस्कृति और प्रतिभा भी पूरे विश्व में सराही जाती है।”

आपको बता दें इससे पहले 2008 में ए आर रहमान खुद फिल्म Slumdog Millionaire के लिए ऑस्कर अवार्ड जीत चुके हैं। जब रहमान ने ये अवार्ड अपने नाम किया था उसके बाद उन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल हुई थी। उनके अन्य गीत को विश्व के तमाम लोगों ने सुना और उसे सराहा भी था। जिसके बाद भारत के गीत और संगीत को पूरे विश्व में एक अलग निगाह के साथ देखा जाने लगा था। मौजूदा दौर में आरआरआर फिल्म ने भी कला के क्षेत्र में विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया है। ऐसे में ऑस्कर जैसा अवार्ड अपने नाम करने के बाद भारत की प्रसिद्धि और भी बढ़ने की संभावना है।

आपको बता दें नाटू-नाटो सॉन्ग का निर्माण करने वाले एम एम कीरावनी भी काफी सकारात्मक हैं और उन्हें उम्मीद है कि ऑस्कर 2023 का अवार्ड इस गाने को ही मिलने वाला है।

Exit mobile version