News Room Post

Oscar 2023: ऑस्कर 2023 में बदल गया रेड कार्पेट कर रंग, अब कार्पेट होगी इस रंग की

Oscar 2023: रेड कार्पेट का जलवा यूट्यूब पर भी देखने को मिलता है और पूरा दिन खबर में यही चर्चा चलती रहती है कि कौन सा स्टार कब रेड कार्पेट पर चल रहा है। बहुत सी वीडियो भी रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए शेयर होती हैं और लोग उन वीडियो को शेयर करते हैं। लेकिन इस बार रेड कार्पेट का रंग रेड नहीं होने वाला है। और बदल दिया गया है। यहां हम आपको बताएंगे 2023 का 95वां ऑस्कर में रेड कार्पेट की जगह किस कार्पेट का इस्तेमाल होगा।

नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 में रेड कार्पेट का रंग बदलने वाला है। आप सब जानते हैं कि ऑस्कर में रेड कार्पेट का तमाम जलवा होता है। विश्व के तमाम बड़े स्टार इस रेड कारपेट पर वॉक करते हैं और उनको देखने के लिए तमाम भीड़ उमड़ती है। रेड कार्पेट का जलवा यूट्यूब पर भी देखने को मिलता है और पूरा दिन खबर में यही चर्चा चलती रहती है कि कौन सा स्टार कब रेड कार्पेट पर चल रहा है। बहुत सी वीडियो भी रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए शेयर होती हैं और लोग उन वीडियो को शेयर करते हैं। लेकिन इस बार रेड कार्पेट का रंग रेड नहीं होने वाला है। और बदल दिया गया है। यहां हम आपको बताएंगे 2023 का 95वां ऑस्कर में रेड कार्पेट की जगह किस कार्पेट का इस्तेमाल होगा।

आपको बता दें करीब 62 साल बाद रेड कार्पेट के रंग में बदलाव होने वाला है। आज रात में लोग एंजेल्स के डॉल्बी थिएटर में समारोह को आयोजित किया जाएगा। जिसे आप कल सुबह डिज़्नी हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। इस बार आपको ऑस्कर में नाटू-नाटू सॉन्ग को लेकर भी आपको खुशखबरी मिल सकती है। इससे पहले नाटू-नाटू सॉन्ग ने गोल्डन ग्लोब में अपना दर्ज़ कराया है ऐसे में भारतीयों की उम्मीदें इस गाने को लेकर बढ़ी हुईं हैं।

आपको बता दें इस बार रेड कार्पेट का रंग लाल नहीं बल्कि चमकीला सफ़ेद रहने वाला है। 1961 से हार साल रेड कार्पेट बिछाया जाता है और इस पर जब स्टार चलते हैं तो एक अलग ही वाइब जेनरेट होती है। अब वहीं अब 62 साल बाद ये बदल रहा है। जिसमें अब कार्पेट के रंग को चेंज किया गया है। ऐसे में सभी दर्शक इस बार कार्पेट सेरेमनी का बेशब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और वो देखना चाहते हैं कि उनके पसंदीदा स्टार इस नई कार्पेट पर चलते हुए कैसे दिखने वाले हैं।

अवार्ड शो के क्रिएटिव कंसल्टेंट लिसा लव और रौल अविला ने इस बार कार्पेट के रंग को तय किया है। कई रंग के बाद शैम्पेन रंग को ऑस्कर 2023 की कारपेट के लिए चुना गया है। ऑस्कर में 2023 में होने वाला ये बड़ा बदलाव है। आपको भारत की तरफ से ऑस्कर में दीपिका पादुकोण भी प्रेसेंटर के तौर पर दिखने वाली हैं। खबरें ये भी हैं कि रामचरण और जूनियर एनटीआर नाटू-नाटू सांग पर परफॉर्म कर सकते हैं।

Exit mobile version