News Room Post

OTT Clash: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड की दो शानदार एक्ट्रेसेस का क्लैश, एक ही दिन रिलीज हुई सुष्मिता सेन और रवीना टंडन की सीरीज

Aranyak Arya 2

नई दिल्ली। आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक कंटेंट रिलीज हो रहा है। शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड की दो शानदार एक्ट्रेसेस का क्लैश (OTT Clash) देखने को मिला। सुष्मिता सेन की ‘आर्या 2’ (Aarya 2) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की ‘आरण्यक’ एक दी दिन अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई। ‘आर्या 2’ हॉटस्टार पर और आरण्यक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। दोनों की एक्ट्रेस काफी शानदार हैं। दोनों की ही सीरीज दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। हालांकि एक ही दिन रिलीज हुई दोनों सीरीज पर क्लैश का कोई असर नहीं हुआ। दोनों को दी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

आर्या 2

आर्या के पहले सीजन के बाद से ही फैंस को इसके दूसरे सीजन का इंतजार था। इस सीरीज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। यही कारण है कि उन्होंने इसके दूसरे पार्ट की मांग की थी। मेकर्स ने ‘आर्या 2’ को 10 दिसंबर को रिलीज किया था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस सीरीज को देखा जा सकता है। आर्या 2 के 8 एपिसोड हैं। खास बात ये है कि इसकी कहानी वही से शुरू होती है जहां पहले सीजन की कहानी खत्म हुई थी। इस सीरीज में सुष्मिता सेन ने जमकर एक्शन किया। उनका अंदाज भी काफी धमाकेदार नजर आ रहा है। इसमें वो एक दमदार रोल निभा रही हैं। इस सीरीज की बात करें तो इसमें ड्रग्स की दुनिया दिखाई गई है, जिसमें सुष्मिता एक मां से डॉन बन जाती हैं। इस रोल में वो काफी कॉन्फिडेंट और निडर आ रही हैं। इसके दूसरे सीजन से भी इसी तरह की सक्सेस की उम्मीद है।

आर्या के रोल को उन्होंने बखूबी निभाया। ये सीरीज उनके इर्द-गिर्द घूमती है लेकिन कहीं भी आपको इसकी कहानी बोर नहीं करेगी। सुष्मिता ने अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है। उन्होंने बखूबी अपने किरदार की कमजोरी को पर्दे पर दिखाया है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे ही लोगों को काफी ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।

आरण्यक

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना डेब्यू किया है। उन्होंने क्राइम थ्रिलर शो ‘आरण्यक’ को चुना जो शुक्रवार को रिलीज हो चुका है। रिलीज के साथ ही ये हर ओर छा गया। विनय वाइकुल के डायरेक्शन में बनी इस शो की कहानी की बात करें तो इसमें सिरोहनाह हिल स्टेशन दिखाया गया है। इस खूबसूरत जगह पर 2 पुलिस अफसर ड्यूटी पर होते हैं। एक अंगद (परमब्रत चट्टोपाध्याय) जो एक शहरी पुलिस वाला है। ये कई बड़े क्राइम केस सुलझा चुका है। वहीं दूसरी अफसर कस्तूरी (रवीना टंडन) है। जो अपने शहर के बारे में काफी कुछ जानती है। दोनों मिलकर एक टूरिस्ट रेप और मर्डर केस सुलझाते हैं। लेकिन कैसे इस दौकानव कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं ये तो आपको शे देखकर ही पता चलेगा।

Exit mobile version